back to top

लड़की भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, थाने के शौचालय में फांसी लगाई

हाथरस । जिले में एक युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। घटना गुरुवार रात चंदपा कोतवाली में हुई। मृतक की पहचान गाजियाबाद के लोनी निवासी 30 वर्षीय चंद्रपाल के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना प्रभारी और ड्यूटी पर मौजूद सिपाही को निलंबित कर दिया है, साथ ही उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, चंद्रपाल की कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिए चंदपा क्षेत्र की एक किशोरी से पहचान हुई थी। किशोरी के पिता ने 18 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 अप्रैल को चंद्रपाल उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।गुरुवार शाम पुलिस ने लोनी से युवक और किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया, जबकि चंद्रपाल को हिरासत में रखकर चंदपा थाने लाया गया।

रात में चंद्रपाल ने शौचालय जाने की बात कही। काफी देर तक बाहर न आने पर पुलिस को शक हुआ। जब खिड़की से देखा गया तो वह शौचालय के रोशनदान से अंगोछे के सहारे लटका मिला। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हिरासत में मौत के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

लोकतंत्र में भागीदारी करें युवा, राजनीति से दूर रहकर देश का भला नहीं होगा: ओम बिरला

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि युवाओं को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए क्योंकि राजनीति से दूर रहकर देश...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष के साथ व्यापक बातचीत की

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष जोनाथन पॉवेल के साथ व्यापक वार्ता की, जिसमें आतंकवाद, चरमपंथ और...

भारत-नेपाल व्यापार: सीमा शुल्क विवाद पर भारत की सफाई, कहा- नेपाल के साथ बातचीत जारी

नयी दिल्ली। भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों द्वारा ले जाए जाने वाले सामान पर नेपाल द्वारा सीमा शुल्क लगाए जाने की संभावना संबंधी...

हर मैच में ‘फिनिशिंग’ नहीं कर सकते : टिम डेविड

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड समझते हैं कि एक ‘फिनिशर’ के तौर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल होता...

लोकतंत्र में भागीदारी करें युवा, राजनीति से दूर रहकर देश का भला नहीं होगा: ओम बिरला

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि युवाओं को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए क्योंकि राजनीति से दूर रहकर देश...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष के साथ व्यापक बातचीत की

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष जोनाथन पॉवेल के साथ व्यापक वार्ता की, जिसमें आतंकवाद, चरमपंथ और...

भारत-नेपाल व्यापार: सीमा शुल्क विवाद पर भारत की सफाई, कहा- नेपाल के साथ बातचीत जारी

नयी दिल्ली। भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों द्वारा ले जाए जाने वाले सामान पर नेपाल द्वारा सीमा शुल्क लगाए जाने की संभावना संबंधी...

भारत ने रक्षा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के ढांचे की समीक्षा करने की जापान की योजना का स्वागत किया

नयी दिल्ली। भारत ने रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण को नियंत्रित करने वाले उसके ढांचे की समीक्षा करने के जापान के हालिया निर्णय...

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से मुलाकात… भारत ने बहुपक्षवाद के प्रति प्रतिबद्धता जताई

संयुक्त राष्ट्र । भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात कर बहुपक्षवाद के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता...