back to top

11 जनवरी को फिर होगा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 11 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन के बारे में दोबारा ड्राई रन आयोजित कर वैक्सीनेशन कार्य की सभी तैयारियों की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड वैक्सीनेशन का काम केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स के अनुरूप किया जाये। वैक्सीनेशन कार्य में केंद्र सरकार द्वारा तय किये गये क्रम का हर हाल में पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाये।

वैक्सिनेशन के दूसरे चरण का डाटा प्राथमिकता पर हो फीड : योगी

मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के पहले चरण के टारगेट ग्रुप का डाटा फीड हो गया है। इसी तरह, दूसरे चरण के टारगेट ग्रुप के डाटा फीडिंग की कार्यवाही प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन के बारे में सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिये हैं।

10 से दोबारा शुरू होगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

योगी ने कहा कि आने वाली 10 जनवरी से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन दोबारा शुरू किया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी इलाकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में लोगों को कोविड से बचाव के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया जाये।

मेले में पात्र व्यक्तियों को दिये जायें आयुष्मान भारत के कार्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोग्य मेले के दौरान पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बांटे जायें। योगी ने  आरोग्य मेले के आयोजन के बारे में सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने  कहा कि कोविड से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाये रखी जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोविड अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरणों और ऑक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने कोविड के टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में कांटेक्ट ट्रेसिंग और सर्विलान्स सिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए यह कार्य पूरी सक्रियता से संचालित किये जायें। उन्होंने लोगों को कोविड से बचाव के बारे में लगातार जागरूक किये जाने पर ज़ोर देते हुए कहा कि इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किया जाये।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...