back to top

शिक्षक की प्रताड़ना से तंग छात्र ने दी जान

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में डीएलएड के छात्र ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि कॉलेज के टीचर वाइवा और अतिरिक्त फाइल बनाने का दबाव बना रहे थे। इसकी वजह से बेटे ने यह कदम उठाया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ठाकुरगंज के हुसैनाबाद निवासी शबीब जहां के मुताबिक उनके बेटे शाहरुख ने बीटेक किया था। बीटेक के बाद उसने एक वर्ष तक निजी कंपनी के लिए वर्क फ्राम होम काम भी किया था। जिसके बाद शाहरुख ने काकोरी स्थित राम प्रसाद बिस्मिल कॉलेज से डीएलएड में दाखिला लिया था। वह इस समय चौथे सेमेस्टर का छात्र था। कुछ दिन पहले कॉलेज की तरफ से कन्या विद्यालय में इंटर्नशिप लगाई गई थी। जहां उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। घर वालों का आरोप है कि पिछले कई महीने से कॉलेज के टीचर गौतम चंद्र प्रजापति बेटे पर वाइवा और अतिरिक्त फाइल बनाने का दबाव डाल रहे थे।

मृतक की मां ने बताया कि शाहरुख अक्सर शिक्षक पर पैसे मांगने की बात बताता था। पैसे देने पर अच्छे नंबर से पास करवाने व नौकरी लगवाने की बात कहता था। पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देता था। इसके चलते बेटा सदमे में चल रहा था। वह गुमसुम रहता था। वह अकेले में रहना पसंद करता था। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, कॉलेज मैनेजमेंट से जुड़े इरफान ने बताया कि कॉलेज में शिक्षक गौतम चंद्र प्रजापति को लेकर पहले किसी भी छात्र की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है। शाहरुख की भी कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसे में शिक्षक के प्रताड़ना की बात सही नहीं है। इस समय सभी छात्रों की टीचर ट्रेनिंग चल रही है।

फिर भी इस मामले में शिक्षक से पूछताछ की जाएगी। अगर कोई जांच होगी, तो पूरा सहयोग किया जाएगा। वहीं मृतक की मां ने कहा कि बेटे पर टीचर वाइबा और अतिरिक्त फाइल बनाने का दबाव डाल रहा था। एसीपी चौक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक की मां शबीब उन्नाव के औरास में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। जबकी वहीं बड़ी फरजीन वकील हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...