back to top

हाथरस कांड : बेटी के साथ छेड़छाड़ मामले में पिता की गोली मारकर हत्या

लखनऊ। हाथरस जिले में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत वापस ना लेने पर आरोपी ने पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। लड़की के पिता अंबरीश शर्मा (50) ने आरोपी गौरव के खिलाफ 2008 में अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था और वह जेल भी गया था, लेकिन एक महीने बाद ही वह जमानत पर रिहा हो गया था। अंबरीश की बेटी ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि वह अपने पिता अंबरीश के साथ आलू के खेत में थी, जब गौरव अपने एक साथी के साथ सफेद कार में आया और अंबरीश को उसके खिलाफ मामला वापस लेने को कहने लगा।

उन्होंने आरोप लगाया, इससे पहले कि मेरे पिता कुछ कह पाते, उसने उन पर गोलियां चला दीं। हम उन्हें लेकर अस्पताल गए, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा, यह घटना सोमवार दोपहर हाथरस के नोजरपुर गांव के सासनी क्षेत्र में हुई, जब अंबरीश शर्मा (50) की बेटियां मंदिर गई थीं। आरोपी गौरव शर्मा की पत्नी और एक रिश्तेदार भी वहां मौजूद थीं। इन महिलाओं के बीच बहस हो गई और तभी आरोपी गौरव तथा लड़कियों के पिता अंबरीश भी वहां पहुंच गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गौरव और अंबरीश के बीच भी बहस हो गई, जिसके बाद गौरव ने अपने कुछ रिश्तेदारों को बुला लिया और फिर अंबरीश को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि अंबरीश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अंबरीश की बेटी की शिकायत के आधार पर भादंवि की धारा 302 (हत्या) तथा संबंधित धाराओं के तहत गौरव शर्मा, ललित शर्मा, रहितेश शर्मा, निखिल शर्मा और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से ललित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्वाई के आदेश दिए हैं और आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने का भी निर्देश दिया है। हाथरस की इस घटना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार से हताश राज्य की महिलाओं ने अब तो सरकार इंसाफ मांगना भी छोड़ दिया है। यादव ने ट्वीट किया है, हाथरस की बेटी के बाद अब हाथरस की एक और बेटी के साथ हुई छेडख़ानी की शिकायत करने वाले पिता की सरेआम हत्या का दुर्दांत कांड हुआ है। भाजपा सरकार से हताश राज्य की महिलाओं ने अब तो इस सरकार इंसाफ की मांग करना भी छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा, बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार भाजपा बाहर। सपा अध्यक्ष ने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है। उक्त वीडियो में दिख रही लड़की कह रही है कृपया मुझे इंसाफ दे दो, मुझे इंसाफ चाहिए प्लीज, पहले उसने मेरे साथ छेडख़ानी की और अब उसने मेरे पापा को गोली मारी है। वह हमारे गांव आए, छह सात लोग थे, मेरे पापा की किसी से दुश्मनी नहीं थी। उसका नाम गौरव शर्मा है और वह कुत्ता है।

इसबीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने आरोप लगाया है, आरोपी समाजवादी पार्टी का नेता है और वह इस समय जमानत पर बाहर है। वह पीड़िता के परिवार पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहा था। लंभुआ से भाजपा विधायक देवमान द्विवेदी ने इस मामले में टिवटर पर समाजवादी पार्टी को अपराधवादी पार्टी कहा। उन्होंने कहा, अखिलेश जी हाथरस में बेटी को छेड़ने और उसके पिता को गोली मारने के कृत्य में आपकी समाजवादी पार्टी के नेता गौरव सोनगरा मुख्य आरोपी है और अभी तक फरार है। समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर अपराधवादी पार्टी कर लीजिए।

गौरतलब है कि गौरव शर्मा गौरव सोनगरा के नाम से फेसबुक पेज है और उस पर दावा किया गया है कि वह समाजवादी पार्टी का नेता है। 27 फरवरी को उसने अपने फेसबुक पर पेज पर लोगों से कहा है कि लोग सपा मुखिया अखिलेश यादव की तीन मार्च को अलीगढ़ में होने वाली किसान सभा में शामिल हो। गौरतलब है कि हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में पिछले साल 14 सितंबर को करीब 19 साल एक दलित लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार और मारपीट की गई थी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुई लड़की की बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में गांव के ही रहने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया गया था।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

RBI बोला- चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है

मुंबई। भारतीय अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है और मजबूत वृहद आर्थिक आधार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि को...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...