back to top

किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना, 300 लोग गिरफ्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के 81 गांवों के किसानो ने विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को नोएडा प्राधिकरण पर धरना दिया। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने किसानों को प्राधिकरण के गेट पर घेर लिया, तथा करीब 300 महिला-पुरुषों को गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। मंगलवार रात से ही पुलिस किसान नेताओं की गिरफ्तारी कर रही और देर रात को करीब 40 किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जबकि 200 से ज्यादा किसान नेताओं को पुलिस ने रेड नोटिस जारी किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि भारतीय किसान परिषद के बैनर तले परिषद के अध्यक्ष सुखवीर पहलवान के नेतृत्व में करीब 300 किसान तथा महिलाएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर धरना देने पहुंचे। उन्होंने बताया, जनपद में धारा 144 लागू है, तथा किसानों ने इस प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली है। इस कारण किसानों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को बस में भरकर पुलिस लाइन भेजा गया है। वही किसान नेता सुखबीर पहलवान ने कहा कि पुलिस दमनकारी नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई पुलिस से नहीं, नोएडा प्राधिकरण से है। उन्होंने कहा कि नोएडा प्राधिकरण किसानों के हक नहीं दे रहा है, जिसकी वजह से किसान संघर्ष करने के लिए विवश हैं।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...