back to top

मऊ: हलदलपुर में जमीनी विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या

मऊ । जिले के हलदलपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर 60 वर्षीय किसान राम जन्म राजभर की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर शाम ढोलवन गांव में घटी। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि मृतक की पहचान ढोलवन गांव के निवासी राम जन्म राजभर (60) के रूप में हुई है। वह बृहस्पतिवार शाम गेहूं पिसवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान, रास्ते में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पीछे से उन्हें गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायल राम जन्म को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिजनों ने गांव के ग्राम प्रधान रामबदन यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले वर्ष अक्टूबर से खेत पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था और राम जन्म को कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है और क्षेत्र में नाकाबंदी कर तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...