back to top

‘सैम बहादुर’ के कोलकाता प्रमोशन्स के दौरान विक्की कौशल को देख झूमे उठे फैन्स

विक्की कौशल कोलकाता में ‘सैम बहादुर’ का प्रमोशन करते नजर आएं, कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ देखा अपनी फिल्म का ट्रेलर और गाना

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं। ये फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की लाइफ पर बेस्ड है और फिल्म में विक्की ने टाइलर रोल प्ले किया हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का दमदार ट्रेलर भी लॉन्च किया था। फिलहाल फिल्म के प्रमोशन्स शुरू हो चुके है जिसके सिलसिले में एक्टर कोलकाता पहुंचे, जहां विक्की को देख उनके फैन्स क्रेजी हो गए और उनका जोरदार स्वागत किया।

विक्की कौशल सबसे पहले ईस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर फोर्ट विलियम गए फिल्म को प्रमोट करते। बता दें, जब सैम ईस्टर्न कमांड के प्रमुख थे तब उन्होंने यहां सेवा की थी। इसके बाद ‘सैम बहादुर’ एक्टर भवानीपुर कॉलेज में नजर आएं जहां करीब 3500 स्टूडेंट्स का क्राउड पहले से ही मौजूद था। इस दौरान विक्की को देख स्टूडेंट्स का जोश हाई था, जिसे उन्होंने जरा भी कम नहीं होने दिया। विक्की ने यहां अपनी फिल्म का ट्रेलर और ‘बढ़ते चलो’ गाना भी प्ले किया। यही नहीं, यहां आए स्टूडेंट्स के साथ उन्हें इंटरैक्ट करते देखा गया, जहां उन्होंने ‘सैम बहादुर’ के साथ सभी से थिएटर्स में मिलने का प्रॉमिस लिया और गुजारिश भी की कि जो प्यार उन्हें लोगों से मिला है वहीं प्यार उनकी फिल्म को भी वो दें।

बता दें, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने आगे बढ़कर भारतीय सेना का नेतृत्व किया और बांग्लादेश का निर्माण भी किया था।

फिल्म का निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया हैं जिन्होंने भवानी अय्यर और शांतनु श्रीवास्तव के साथ मिलकर इसे लिखा भी हैं। फिल्म को आरएसवीपी मूवीज़ के बैनर तले रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक और जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिका में हैं। सैम बहादुर 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

RELATED ARTICLES

फिल्म डुग डुग सिनेमाघरों में 8 मई को होगी रिलीज, ट्रेलर लॉन्च

मुंबई। फिल्म ‘डुग डुग’ सिनेमाघरों में 8 मई 2026 को रिलीज होगी। ऋत्विक प्रतीक निर्देशित फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।...

सेंसर ने मामूली बदलावों से पास की रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’

मुंबई। रितेश देशमुख जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म...

बाहुबली 2 के 9 साल बेमिसाल: ‘द इटरनल वॉर’ के साथ वैश्विक मंच पर गूंजेगा माहिष्मती का जयघोष

मुंबई । भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को आज नौ साल पूरे...

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे चेन्नई और मुंबई

चेन्नई। अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में...

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 14 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की कुल वाहन बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई हो गई। वाहन...

भारत को लेकर बेहद उत्साहित, एप्पल को बड़ी वृद्धि की उम्मीद: टिम कुक

न्यूयॉर्क । एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा कि वह भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे कंपनी के...