back to top

बड़े शहरों में 10 और छोटे शहरों में 5 सार्वजनिक स्थानों पर मिलेगी सुविधा, मिशन युवा के अंतर्गत योजना का अक्टूबर में होगा लोकार्पण

युवाओं को मुफ्त वाई-फाई का तोहफा देगी योगी सरकार

लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के युवाओं को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। गांधी जयंती के अवसर पर यूपी के लोगों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार मिशन युवा के अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जिलों, मुख्यालयों, नगर पालिका परिषद, 17 नगर निगमों और 217 सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा शुरू करने जा रही है। इस सुविधा से युवाओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने सभी निकायों को इस महीने के अंत तक कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिये हैं।

 

अगले महीने अक्टूबर के पहले सप्ताह में वाई फाई सुविधा का लोकार्पण करने की तैयारी है। प्रदेश सरकार आमजन तक तीव्र, सुलभ सूचना व संचार की पहुंच विकसित करना चाहती है। इसी मकसद से शहरी विकास योजनाओं के अंतर्गत नगर विकास विभाग की ओर से कमिश्नर, डीएम और नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर वाई फाई के लिए हॉटस्पॉट चिह्नित करने को कहा गया है। ज्यादातर निकायों में स्थल चिह्नित भी कर लिये गये हैं। हर शहर के बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन के समीप के स्थलों, तहसील, कचहरी, ब्लॉक कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय, अस्पतालों और मुख्य बाजारों में से कम से कम दो मुख्य स्थलों का चयन किया जायेगा। यहां आवश्यक उपकरण स्थापित कराते हुये मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। मिलियन प्लस शहरों में कम से कम 10 मुख्य सार्वजनिक स्थानों व नॉन मिलियन प्लस शहरों में कम से कम पांच मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर वाई फाई की सुविधा मिलेगी। पहले यह सुविधा स्वत्रंतता दिवस पर शुरू होनी थी, अब अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में इसका लोकार्पण होना है। नगर विकास विभाग ने जो योजना तैयार की है, उसके तहत लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, बरेली, सहारनपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन और फिरोजाबाद नगर निगम के अलावा नगर पालिका परिषद वाले शहरों में यह सुविधा प्रदान की जायेगी।

 

बता दें कि प्रदेश सरकार ने मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने का वायदा किया था। पार्टी के संकल्प पत्र में भी इसका उल्लेख किया गया था। प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही लखनऊ सहित राज्य के कई शहरों के प्रमुख स्थलों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई भी थी। इसके लिए लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में लोगों को वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हॉटस्पॉट बनाए गए थे। हॉटस्पॉट के 50 मीटर के रेंज में मौजूद लोग मुफ्त वाईफाई का इस्तेमाल कर पाते थे। अब इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना को प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर शुरू करने का फैसला किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि स्मार्ट सिटी परियोजना या फिर नगरीय निकाय अपने स्रोत से इसका खर्च उठाएंगे। मुफ्त वाईफाई सुविधा देने के लिए जिन इंटरनेट कंपनियों से करार किया जाएगा, उन्हें नेटवर्क बनाए रखना होगा। अभी जिन शहरों में मुफ्त वाईफाई की सुविधा दी जा रही है, उसकी खामियों को भी दूर करने का निर्देश दिया गया है। लखनऊ में स्मार्ट सिटी कंपनी ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए एजेंसियों से आफर मांगे गये हैं।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

भड़ली नवमी आज, भक्त करेंगे मां पार्वती की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में साल भर कई शुभ मुहूर्त निकलते हैं, लेकिन कुछ तिथियां इतनी खास होती हैं कि उनमें पंचांग देखकर मुहूर्त निकालने...

स्थापना दिवस पर शहर की कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। जन समस्या मेला समिति भारत द्वारा आयोजित 11वाँ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह (मिशन जन सुनवाई चौपाल कार्यक्रम) आज लखनऊ स्थित इंटरनेशनल बौद्ध...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...