back to top

विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के अपने समकक्षों के साथ की बातचीत

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों के समकक्षों से मुलाकात कर यूक्रेन और पश्चिम एशिया में वैश्विक तनाव के मुद्दों पर चर्चा की तथा यूरोप के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने पर बल दिया। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के दो-दिवसीय दौरे पर पहुंचे जयशंकर ने ईयू के विदेश मामलों की परिषद की बैठक में भाग लिया। इसके लिए उन्हें ईयू की उच्च प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने आमंत्रित किया था। जनवरी में भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के बाद यह भारत की ब्रसेल्स स्थित यूरोपीय संघ में पहली उच्च स्तरीय यात्रा है।

विदेश मंत्री ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष अर्सुला फॉन डेर लायन और जर्मनी, यूनान व बेल्जियम के समकक्षों से अलग-अलग बैठकें कीं। उन्होंने कहा, 2026 में भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी आज की बातचीत में विशेष रूप से व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, आवागमन और रक्षा पर चर्चा हुई। जयशंकर ने कहा कि बहुध्रुवीय विश्व में भारत और यूरोपीय संघ के बीच मजबूत तालमेल, उनके निरंतर जारी करीबी परामर्शों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

बैठक में पश्चिम एशिया संघर्ष, यूक्रेन की स्थिति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर विचार-विमर्श हुआ। मुक्त व्यापार समझौते के अलावा भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में सुरक्षा और रक्षा साझेदारी व आवागमन पर सहयोग के लिए व्यापक ढांचा तैयार किया गया। यूरोपीय संघ ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा और यूरोपीय सुरक्षा रणनीति पर भी चर्चा की। जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में उछाल आया है।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...