back to top

जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में व्यापक तलाश अभियान शुरू

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों के एक समूह के घुसपैठ करने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार को वहां व्यापक तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस ने आज सुबह पुंछ की मेंढर तहसील में निंयत्रण रेखा के पास छह से सात बस्तियों में तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। रिपोर्ट के अनुसार रविवार रात को नियंत्रण रेखा के पास के इलाके में आंतकवादियों के एक समूह की मौजूदगी का पता चला था।

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधि के बाद चला तलाशी अभियान

वहीं, जम्मू-कश्मीर के कठुआ-साम्बा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे नदी वाले क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस ने रविवार देर रात हीरानगर क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। बीएसएफ को सीमा से लगे क्षेत्र में टॉर्च के इस्तेमाल और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली थी।

अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गई और सोमवार सुबह तक तलाशी अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि साम्बा सेक्टर में बसंतर और इक नाला क्षेत्र में नदियों के किनारे वाले इलाके में अभियान जारी है। ये क्षेत्र हीरानगर से लगे हुए हैं। पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादियों ने भारत में हीरानगर और साम्बा क्षेत्र से घुसपैठ करके कठुआ, साम्बा और नगरोटा क्षेत्र में सेना शिविरों और पुलिस थानों पर हमले किए हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगती जांच चौकियों और जम्मू-पठानकोट राजमार्ग की जांच चौकियों पर सतर्कता बरती जा रही है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...