back to top

विपुल अमृतलाल शाह की ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ को लेकर सिनेमा प्रेमियों के बीच उत्साह! फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी

विपुल अमृतलाल शाह ने जब से ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ की घोषणा की है, फैन्स और दर्शक निर्माताओं की एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट, जो कि 15 मार्च 2024 अनाउंस हुई है, ने सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। वहीं मेकर्स द्वारा जारी किए गए फर्स्ट-लुक पोस्टर्स ने सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच चर्चा शुरू कर दी है। बता दें, 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक, ‘द केरल स्टोरी’ देने के बाद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और अभिनेत्री अदा शर्मा ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ के साथ एक और चौंकाने वाली, बोल्ड और रियल कहानी लाने के लिए तैयार हैं।

हाल ही में जारी फर्स्ट-लुक पोस्टर ने ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ की दुनिया और अदा शर्मा के किरदार के बारे में जानकारी दी है। इस बार वह फिल्म में आईजी नीरजा माधवन की भूमिका निभा रही हैं, जो टीम की पिछली ब्लॉकबस्टर ‘द केरला स्टोरी’ की तुलना में और ज्यादा रॉ और बोल्ड होने वाली है। कहा जाता है कि यह फिल्ममेकर की उस अप्रकाशित और उन कहानियों को कवर करने की यात्रा है, जिन्हें किसी ने पेश करने की हिम्मत नहीं की। पोस्टर्स का असर ‘द केरला स्टोरी’ से भी ज्यादा है और फिल्म दर्शकों की विशलिस्ट में शामिल हो गई है.

यहां सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स द्वारा दिए गए कुछ रिएक्शन्स हैं

फिल्म के पोस्टर की तारीफ करते हुए एक नेटीजन ने सोशल मीडिया पर लिखा-
“#BastartheNaxalStory का पोस्टर आया जो कि खौफनाक है। ये पोस्टर ऐसा भयानक है तो फिर फिल्म क्या खतरनाक होगी।”

https://twitter.com/sathish_offical/status/1747547272026710107?t=zSqGBrVsmcmL9w_muIYJWA&s=08

एक नेटीजन ने फिल्म को राजनीतिक पार्टी से जोड़ते हुए लिखा,
“#Bastar फिल्म कांग्रेस पार्टी को बेनकाब करेगी? छत्तीसगढ़ और बस्तर क्षेत्र में बहुत कुछ हुआ है… जो कॉन्ट्रोवर्शियल है।”

https://twitter.com/Shekhar__O7/status/1747547659752391063?t=H-hubz1hEjAkjx2m6fnAXg&s=19

एक दूसरे यूजर ने ‘द केरल स्टोरी’ की टीम की सराहना करते हुए लिखा,
“ओएमजी, बस्तर का पोस्टर असाधारण है। यह फिल्म भी द केरल स्टोरी के निर्माताओं द्वारा बनाई गई है। फिरसे भूचाल आने वाला आने वाला है मार्च में।”

एक और यूजर ने लिखा,
“#Bastar 15 मार्च को रिलीज होगी। पोस्टर बेहद खतरनाक है। फिल्म फिर से द केरल स्टोरी की बीओ हिस्ट्री दोहराएगी”

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी। ये फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है।

यह फिल्म 15 मार्च 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

पंचायत’ एक्टर का जातिवाद पर छलका दर्द बोले-आज भी गांवों में जिंदा है जातिगत भेदभाव… मंदिरों में नहीं मिलती एंट्री

मुंबई। प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज़ पंचायत में फुलेरा गांव के नए सचिव जी के रूप में पहचान बनाने वाले विनोद सूर्यवंशी...

इस अभिनेत्री की महज 30 साल की उम्र में गयी जान,आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल

हरियाण। हरियाणवी अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का मंगलवार 21 अप्रैल को 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह...

‘यूपी वाली, बिहार वाली’ का ट्रेलर रिलीज

एक हादसा पूरे घर की खुशियां छीन लेता हैलखनऊ। भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी और संजना पांडेय जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'यूपी...

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस...

केरल में एक 37 वर्षीय व्यक्ति के लू से मरने का अंदेशा, राज्य में पहला मामला

कन्नूर (केरल)। केरल में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की लू के कारण मौत होने की आशंका है जो राज्य में इस साल का पहला...

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने एसएलसी के खिलाफ मामला वापस लिया

कोलंबो। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी न करने पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के खिलाफ अदालत में...