back to top

विधान मंडल का सत्र के पहले होगा सबका कोविड टेस्ट-योगी

सदस्यों व कार्मिकों के टेस्ट कराये जायें : योगी
कोविड व नॉन कोविड मृत्यु में प्रमाण पत्र मिलने में न हो कोई दिक्कत
डीएम व सीएमओ करें सुनिश्चित
कमिश्नरेट के गठन के मिल रहे हैं बेहतर परिणाम
एसीएस गृह व डीजीपी करें समीक्षा
जमाखोरों के खिलाफ चलेगा अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधान मंडल का सत्र शुरू होने के पहले इस बार फिर सभी सदस्यों व विधानसभा सचिवालय के कर्मियों की कोविड जांच की जायेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कहा कि 17 अगस्त से शुरू हो रहे राज्य विधान मंडल सत्र के मद्देनजर सदस्यों और कार्मिकों के कोविड टेस्ट की जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। उन्होंने निर्देश दिये कि जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोविड और नॉन कोविड मरीजों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।

मुख्यमंत्री ने कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में चार पुलिस कमिश्नरेट का गठन किया गया है। इनके बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। इस व्यवस्था से कानून-व्यवस्था में हुए सुधार का आकलन करने के लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को सभी चार पुलिस कमिश्नरेट के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिये।
योगी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि खाद्य वस्तुओं के स्टॉकिस्ट निर्धारित सीमा तक ही वस्तुओं को संग्रहित करें। अगर तय सीमा से ज्यादा खाद्य वस्तुओं का संग्रहण किया जाता है, तो ऐसे जमाखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि गौ-आश्रय स्थलों को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाये। हर गौ-आश्रय स्थल की एक पशु चिकित्सा अधिकारी व एक राजस्व अधिकारी द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के संबंध में भविष्य के आकलन के मद्देनजर चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से किया जाये। सभी जिलों में पीकू व नीकू बेड तीव्र गति से स्थापित किये जायें। चिकित्सकों एवं अन्य चिकित्साकर्मियों का प्रशिक्षण कार्य प्रभावी ढंग से जारी रखा जाये। बैठक में अवगत कराया गया कि प्रदेश के लिए अब तक स्वीकृत 552 आक्सीजन संयंत्रों में से 275 आॅक्सीजन संयंत्र क्रियाशील हो गये हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...