back to top

श्रमिकों को काम देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का भरसक प्रयास : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बताया कि लोक निर्माण विभाग, राज्य सेतु निगम व यूपी राजकीय निगम लिमिटेड में 35,81,104.66 लाख रुपये लागत की 2640 परियोजनाओं पर बहुत तेजी से कार्य चल रहा है और ज़्यादा से ज़्यादा श्रमिकों को काम देकर उन्हे स्वावलम्बी व आत्मनिर्भर बनाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।

राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लाॅकडाउन के कारण बीच में कार्य रोक दिये गये थे। अब लखनऊ सहित प्रदेश की ज्यादातर परियोजनाओं पर कार्य सामाजिक दूरी बनाये रखते हुये प्रारम्भ कर दिया गया है और ज़्यादा से ज़्यादा से अधिक मज़दूरों को काम दिया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जहां राज्य में एक ओर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गांवों से मार्गों की कनेक्टिवीटी का काम बहुत तेजी के साथ चल रहा है, वहीं नदियों, रेलवे लाईनों के ऊपर पुलों का निर्माण करके गंतव्य स्थलों की दूरी कम से कम की जा रही है। इससे किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों और आम जनता को अपने गंतव्य स्थलों में पहुंचने में बहुत आसानी होगी।

मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश ब्रिज कार्पोरेशन जहां राज्य में बड़ी संख्या में पुलों का निर्माण कर रहा है, वहीं उत्तराखण्ड के हरिद्वार और महाराष्ट्र के मुम्बई में भी ब्रिज कार्पोरेशन की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। गौरतलब है कि ब्रिज कार्पोरेशन ने देश ही नहीं विदेशों में भी जैसे-नेपाल, इराक और यमन तक पुलों के निर्माण कार्य किये हैं।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन सालों में प्रदेश में 4,92,130.08 लाख रुपये की धनराशि से 150 बड़े पुलों (नदियों पर पल, आरओबी और फ्लाईओवरों) का निर्माण कार्य पूरा कराया है, जिसमें जिसमें 98 नदियों पर बने पुल, 46 आरओबी तथा 6 फ्लाईओवर हैं। 98 नदी सेतुओं का निर्माण 2,54,895.60 लाख रुपये की लागत से 46 आरओबी 1,79,081.99 लाख रुपये की लागत से, 06 फ्लाईओवर का निर्माण 58,152.49 लाख रुपये की लागत से पूर्ण कराया गया है।

मौर्य ने बताया कि यूपी में 266 दीर्घ नदी सेतु, उपरिगामी सेतु, रेल उपरिगामी सेतु निर्माणाधीन हैं, जिनकी कुल लागत 10,16,051.54 लाख रुपये है। उन्होंने इन सभी पुलों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिये हैं। इन 266 सेतुओं में 168 दीर्घ नदी सेतु, 6 मार्ग उपरिगामी तथा 92 रेल उपरिगामी सेतु निर्माणाधीन हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 102 दीर्घ नदी सेतु, मार्ग उपरिगामी सेतु और रेल उपरिगामी सेतु निर्मित कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनकी कुल लागत 3,69,889.97 लाख रुपये है।

RELATED ARTICLES

भारत-अफगानिस्तान वनडे 17 जून से, इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा, कहा- पर्यावरण बचेगा तो ही सुरक्षित...

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में 'एक पेड़ मां के नाम'...

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...