back to top

यूरोपीय संघ ने ईरान को चेताया- यूरेनियम संवर्द्धन से खतरे में पड़ सकता है परमाणु समझौता

ब्रसेल्स। परमाणु क्षमता से जुड़ी ईरान की महत्वाकांक्षाओं को नियंत्रित करने वाले समझौते की निगरानी से जुड़े अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर इस्लामिक देश यूरेनियन संवर्द्धन को जारी रखता है तो ऐसे में परमाणु समझौते को जारी रखना और अमेरिका को फिर से उसमें वापस लाने के कूटनीतिक प्रयास विफल हो सकते हैं।

यूरोपीय संघ के विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा कि फोर्दाे भूमिगत परमाणु संयंत्र में यूरेनियम को 20 प्रतिशत शुद्धता तक संवर्द्धित करने की ईरान की मंशा इस दिशा में बेहद गंभीर कदम और चिंता का विषय है और इसका परमाणु हथियारों की वृद्धि पर गंभीर असर होगा। ईरान ने पिछले सप्ताह से यूरेनियम का संवर्द्धन शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि 2015 में हुए समझौते के पहले के स्तर के अनुरूप ईरान ने पिछले सप्ताह से यूरेनियम का संवर्द्धन शुरू कर दिया था।

ईरान का कहना है कि अब उसे समझौते में तय प्रावधानों को मानने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई में अमेरिका 2018 में इससे बाहर निकल चुका है और ईरान पर तमाम तरह के आर्थिक प्रतिबंध फिर से लगाए गए हैं।
परमाणु समझौते के तहत ईरान को यूरेनियम संवर्द्धन बंद करने के एवज में उसपर लगे आर्थिक प्रतिबंधों से छूट मिली थी। अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना है कि उनकी इच्छा है कि अमेरिका 2015 के परमाणु समझौते में वापस लौट जाए।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

सावन के सोमवार पर 23 साल बाद बन रहा महासंयोग

लखनऊ। सावन में अगर शिवजी की पूजा के लिए एक ही दिन दो खास मौके मिल जाएं तो शिव भक्तों के लिए इससे खास...

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का हुजूम

श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभलखनऊ। गोमती नदी के तट पर डालीगंज क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री बंदी माता मंदिर के...

नृत्य कला में सिद्धि प्राप्ति करने के लिए नियमित साधना जरूरी : पं. जयंत कस्तुआर

भातखण्डे में चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय कथक नृत्य...

सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़े 1024 अर्घ

मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को होगालखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर में चल रहे 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज 1024 अर्घ...

बिजुरी चमके बरसे मेहरवा… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग, उ .प्र. द्वारा आयोजित कथक संध्या का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया। कथक...

कॉलेज में मैंने सबसे पहला आडिशन दिया था : मनराज वीर

लखनऊ। एक ऐसे परिवार से आने वाले जिसका म्यूजिक से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, मनराज वीर ने कभी नहीं सोचा था कि...