back to top

अप्रैल-जून में भारतीय अर्थव्यवस्था में द्विअंकीय गिरावट का अनुमान : रिपोर्ट

मुंबई। देश की अर्थव्यवस्था में अप्रैल-जून तिमाही में 10 प्रतिशत अथवा इससे अधिक की गिरावट का अनुमान है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की वजह से आर्थिक गतिविधियों पर लगे अंकुश के चलते अर्थव्यवस्था में बड़ी गिरावट आने का अनुमान है। जनवरी-मार्च तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 3.1 प्रतिशत रही थी।

सिंगापुर के बैंकिंग समूह डीबीएस की एक रिपोर्ट में कहा गया है, हमारी आंतरिक जीडीपी की गणना मॉडल के जरिए तत्काल आधार पर मौजूदा और आगे की तिमाहियों के जीडीपी आंकड़ों का अनुमान लगाया जाता है। इस आकलन से पुष्टि होती है कि 2020 की दूसरी यानी अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी में द्विअंकीय गिरावट आएगी। इसके बाद तीसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में अर्थव्यवस्था में मामूली सुधार दर्ज होगा।

डीबीएस समूह रिसर्च की अर्थशास्त्री राधिका राव ने कहा कि अर्थव्यवस्था में अचानक इतनी बड़ी गिरावट की वजह यह महामारी है। महामारी की वजह से उत्पादन में जो गिरावट आई है उसकी शेष साल के दौरान भरपाई मुश्किल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 की दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था को खोलने और संक्रमण पर नियंत्रण न होने की वजह से अनिश्चितता बनी रहेगी।

राव ने कहा कि यह मानते हुए कि 2020 की तीसरी तिमाही में संक्रमण के मामले उच्चस्तर पर रहेंगे, हमारा अनुमान है कि 2020 में वृद्धि दर नकारात्मक रहेगी। सालाना आधार पर वृद्घि दर में 4.8 प्रतिशत की गिरावट आएगी। उन्होंने कहा कि महमारी पर नियंत्रण में विलंब और अर्थव्यवस्था को पूरी तरह खोलने में और समय लगने की स्थिति में अर्थव्यवस्था में हमारे अनुमान से 1-1.5 प्रतिशत और गिरावट रहेगी।

रिपोर्ट कहती है कि अधिकारियों के समक्ष अर्थव्यस्था के पुनरुद्धार और साथ ही महामारी से संघर्ष के बीच संतुलन बैठाने की चुनौती होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान देश में अनलॉक 2.0 लागू है, जिससे और गतिविधियां शुरू होंगी। घरेलू उड़ानों और ट्रेनों का परिचालन और बढ़ेगा। नियंत्रण वाले क्षेत्रों के बाहर के धार्मिक स्थल, होटल और मॉल खुलेंगे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...