back to top

नेपाल सीमा से कोरोना वायरस संक्रमित देशों के नागरिकों का प्रवेश सोमवार से बंद

बहराइच (उप्र)। भारत नेपाल सीमा से कोरोना वायरस संक्रमित देशों के नागरिकों का प्रवेश सोमवार से बंद कर दिया गया। नेपाली नागरिकों एवं अन्य देशों के नागरिकों को स्वास्थ्य जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। जिलाधिकारी शम्भू कुमार ने सोमवार को बताया कि जिले में सिर्फ रूपईडीहा आव्रजन चेक पोस्ट पर अंर्ताष्ट्रीय पर्यटकों का प्रवेश होता है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के आदेश पर संक्रमण से ज्यादा प्रभावित देशों के नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है तथा अंर्ताष्ट्रीय पर्यटकों, नेपाली अथवा भारतीय नागरिकों को प्रारंभिक जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस अथवा मिलते जुलते लक्षणों वाले व्यक्तियों की पूर्ण चिकित्सकीय जांच के बाद ही उन्हें आने दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हालांकि अभी तक कोई भी कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति जिले में नहीं मिला है न ही नेपाल सीमा से किसी कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के प्रवेश की अभी तक कोई सूचना है। जिलाधिकारी ने बताया कि नेपाल से सटा जिला होने के कारण जिले में कोरोना वायरस को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के सीमावर्ती जनपदों के अधिकारियों की दो दिन पूर्व नेपाल के बर्दिया में हुई नियमित बैठक में इस मुद्दे पर आपसी सामंजस्य बनाए रखने के लिए तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई है। बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पर कोरोना वाइरस को लेकर विशेष निगरानी व सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर सहमति जताई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में नेपाल से प्रवेश के लिए कई स्थानों पर एस.एस.बी. की सीमा चौकियां हैं जहां स्वास्थ्य विभाग के साथ ही एस.एस.बी. एवं जिला पुलिस मिलकर इस पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग के लोग निगरानी कर रहे हैं तथा सीमावर्ती प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को विशेष रूप से सतर्क किया गया है। जिला चिकित्सालय में 10 बेड का कोरोना पृथक वार्ड बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...