back to top

ऊर्जा मंत्री ने पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष को पत्र लिखकर बिलिंग व्यवस्था पर मांगा जवाब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली उत्पादन कंपनियों को हुए 90,000 करोड रुपए के घाटे के लिए बिलिंग व्यवस्था में व्याप्त कथित खामियों को एक बड़ा कारण करार देते हुए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष को पत्र लिख कर जवाब तलब किया है।

शर्मा ने बुधवार को भाषा को बताया कि पावर कॉरपोरेशन ने जुलाई 2018 में छह बिलिंग एजेंसियों के साथ अनुबंध किया था जिसके तहत ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में क्रमश: 12 महीने और आठ महीने में 97% डाउनलोडेबल बिलिंग सुनिश्चित करनी थी, लेकिन दो वर्ष गुजर जाने के बाद भी मात्र दो से तीन फीसदी ही ऐसी बिलिंग हो पाई है।

उन्होंने कहा कि डाउनलोडेबल बिलिंग से मीटर रीडर द्वारा गलत रीडिंग भरने और उपभोक्ता के घर न जाने की शिकायतों से निजात मिलती और उपभोक्ताओं को सही बिल मिलता एवं इससे उपभोक्ता बिल का समय से भुगतान कर पाते और सरकार को राजस्व की हानि नहीं होती।

शर्मा ने कहा कि उनका विभाग उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए पूरी तरह तत्पर है लेकिन बिलिंग एजेंसियों की तरफ से घोर लापरवाही हो रही है जिसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों को हुए 90,000 करोड़ रुपये के नुकसान के लिए यह भी बहुत बड़ा कारण है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस लापरवाही को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष को हाल में एक पत्र लिख कर जवाब मांगा है और अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सख्त कार्वाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि एजेंसियों को 99.50 प्रतिशत उपभोक्ताओं के आधार नंबर मोबाइल नंबर मीटर नंबर सहित तमाम डाटा की जानकारी अनुबंध किए जाने की तिथि से आठ महीने के अंदर उपलब्ध करानी थी लेकिन यह काम अभी अधूरा है। शर्मा ने कहा कि इसके अलावा एजेंसियों को अनुबंध के सात महीने के अंदर सभी ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान करनी थी जिनकी पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन यह काम भी अभी तक नहीं हो पाया है।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...