back to top

मुंबई के बड़े हिस्से में बिजली गुल, मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश

मुंबई। मुंबई के बड़े हिस्से में सोमवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति ठप होने से लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। बिजली जाने का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन बृह्नमुंबई बिजली आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) ने ट्वीट किया कि टाटा पावर से हो रही बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी होने के चलते ऐसा हुआ है।

इस बीच मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ठाकरे ने बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) आयुक्त इकबाल सिंह चहल को वैकल्पिक प्रबंध करने का भी निर्देश दिया है, ताकि अस्पतालों में बिजली आपूर्ति बाधित न हो।

बयान के अनुसार उन्होंने मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि नियंत्रण कक्ष और दमकल विभाग इस बात को लेकर सचेत रहें कि बिजली जाने से कोई और अनहोनी न हो। इससे पहले, नगर निकाय द्वारा संचालित आपदा नियंत्रण कक्ष ने कहा कि शहर के उपनगरीय इलाके कलवा में टाटा पावर द्वारा बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ है और बिजली आने में एक घंटे तक का वक्त लगेगा।

वहीं महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने एक वीडियो बयान जारी कर बताया कि महाराष्ट्र राज्य बिजली ट्रांसमिशन कंपनी के 400 किलोवाट के कलवा-पडघा केन्द्र में मरम्मत के काम के दौरान दो नंबर सर्किट में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। उन्होंने कहा, मुंबई और ठाणे का एक बड़ा हिस्सा इससे प्रभावित हुआ है। 30-40 मिनट में बिजली आ जाएगी।

उधर, पश्चिम रेलवे ने कहा, टाटा पावर कंपनी के ग्रिड में गड़बड़ी के चलते सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बाधित होने से चर्चगेट और बोरिवली के बीच ट्रेन सेवाएं रुक गईं। बिजली आपूर्ति बहाल होते ही सेवाएं फिर शुरू हो जाएंगी। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने ग्रिड में गड़बड़ी को ट्रेन सेवाएं बाधित होने की वजह बताया है।

हालांकि टाटा पावर की ओर से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है। वहीं छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि संचालन सामान्य रूप से जारी है। मुंबई के निगम आयुक्त आई एस चहल ने अस्पताल के अधिकारियों को जनरेटर का इंतजाम रखने के लिए कहा है कि ताकि अस्पतालों और विशेषकर आईसीयू में बिजली न जाए।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...