back to top

किसान नहीं, चल रहा है चुनाव आंदोलन : मौर्य

विचार व आचरण से ज्यादा से ज्यादा लोगों की जोड़ें : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय पर भाजपा प्रदेश मीडिया कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक ही लक्ष्य है अंत्योदय से गरीबी का उन्मूलन। हमारी पार्टी का धर्म सेवा ही संगठन है। कोरोना काल में हमारी पार्टी ने अपने संगठनात्मक कौशल से लाखों लोगों की सेवा की है और इसीलिए हमारा पहला दायित्व है कि हम अपने लक्ष्य और धर्म को जनता के बीच पहुंचाएं।
उपमुख्यमंत्री ने भाजपा को किसानों का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि देश के अंदर किसान सम्मान निधि में डेढ़ लाख करोड़ रुपये किसानों को उनके खाते में सीधे दिया गया है। देश के एक प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी ने संसद में कहा था कि जब दिल्ली से एक रूपया जाता है, तो गरीब व गांव तक 15 पैसे पहुंचते हैं। अगर ऐसा होता तो डेढ़ लाख करोड़ रुपए किसानों के खाते न पहुंचकर केवल साढ़े 22 हजार करोड़ ही किसानों के खाते में पहुंचते। उन्होंने कहा कि हम भी किसान परिवार से आते हैं। किसानों की सच्ची हितैषी भाजपा है।

 

मौर्य ने कहा कि भाजपा किसानों के साथ है और किसान भाजपा के साथ हैं। किसानों के नाम पर जो आंदोलन चल रहा है वह किसान आंदोलन नहीं है, वह चुनाव आंदोलन है, इसके पीछे किसान विरोधी शक्तियां लगी हुई है, जो जनता का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के मनगढंत मुद्दे लाती हैं। उन्होंने कहा भाजपा के कार्य और उपलब्धियों का सामना किसी भी मोर्चे पर कोई भी दल नहीं कर सकता है। विपक्षी हमारे कार्यों को देखकर जब कोई आलोचना नहीं कर पाते, तो वह बनावटी मुद्दे बनाकर जनता को भटकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा की उर्वरकों में सरकार द्वारा भारी सब्सिडी दी गयी। गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभांवित किया गया और अभी भी लाभांवित किया जा रहा है। कहा कि 2017 और 2019 के गठबंधन के परिणाम जनता देख चुकी है। सपा, बसपा, कांग्रेस तीनों मिलकर गठबंधन कर लें, तो भी भाजपा का कहीं मुकाबला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हम सबको अफवाहो को फैलाने वालों से सावधान रहना है।

 

 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता के रूप में मीडिया विभाग की विभिन्न भूमिकाओं में हमारा दायित्व अपने विचारों, कार्यक्रमों के प्रचार, प्रसार के साथ ही विरोधियों को दुष्प्रचार का खंडन करना भी है। मीडिया, समाज व जनता तक संगठन की बातों और विचारों को पहुंचाने का सशक्त माध्यम है और आप संगठन और सरकार की योजनाओं को मीडिया तक पहुंचाने का माध्यम है। इसलिए पार्टी के मीडिया विभाग से जुडे हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को अपने व्यवहार और आचरण से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना चाहिए। स्वतंत्र देव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने यूपी में भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन के राज्य की स्थापना की। केंद्र की मोदी सरकार ने भी गांव, गरीब, किसान, नौजवान सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार लगातार लोककल्याण के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आप सबको योजना पूर्वक कार्य करना होगा।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...

11 वेदियों पर हुई भव्य आरती, लाखों दीपों से जगमगाया पवन घाट

​लखनऊ। प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर के तत्वावधान में, पवित्र सावन (सावनी) मास एवं आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच...

‘हाय हैंडसम’ में झलका बुढ़ापे के एकाकीपन का दर्द

लखनऊ। रासरंग सांस्कृतिक शैक्षिक समाजिक संस्था की नवीन हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक हाय हैण्डसम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। हास्य नाटक...

700 मुनियों की रक्षा से शुरू हुआ रक्षाबंधन : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान आज पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी...

चंद्रग्रहण और रक्षा बंधन पर 70 साल बाद बन रहा संयोग

लखनऊ। इस बार रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन पर कई अच्छे संयोग बन रहे हैं। रक्षा...

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...