back to top

भाजपा के आठ उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा

लखनऊ। राज्यसभा की दस सीटों पर अगले महीने होने जा रहे द्विवार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी के आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करनेवालों में हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, हरिद्वार दुबे, बृजलाल, नीरज शेखर, गीता शाक्य, बीएल वर्मा और सीमा द्विवेदी शामिल हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी और मंत्री मौजूद थे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने मंगलवार को बताया कि नामांकन दाखिल करने से पहले सभी उम्मीदवार भाजपा के राज्य मुख्यालय के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में एकत्र हुए जहां प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी प्रत्याशी भाजपा विधान मंडल दल कार्यालय पहुंचे। वहां से वे नामाकंन दाखिल करने पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव और बहुजन समाज पार्टी के नेता रामजी गौतम पिछले दिनों अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। राज्य की 403 सदस्यों वाली विधानसभा में मौजूदा समय में कुल 395 सदस्य हैं जिनमें सर्वाधिक 304 भाजपा और नौ विधायक उसके सहयोगी अपना दल-एस के सदस्य हैं।

इसके अलावा सपा के 48, बसपा के 18, कांग्रेस के सात और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चार तथा निर्दलीय समेत अन्य पांच विधायक हैं। संख्या बल के आधार पर आठ सीटें भाजपा आसानी से जीत लेगी जबकि एक सीट पर मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी को जीत मिल जाएगी। बाकी किसी दल के पास एक भी सीट जीतने के लिए संख्या बल नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी से जिन आठ उम्मीदवारों ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया, उनमें हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह और नीरज शेखर मौजूदा समय में भी राज्यसभा के सदस्य हैं और 25 नवंबर को उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। पार्टी के अन्य उम्मीदवारों में हरिद्वार दुबे आगरा के रहने वाले हैं और पूर्व में कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष बृजलाल, पूर्व प्रदेश मंत्री गीता शाक्य, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा और जौनपुर जिले की पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी को भी भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा ने इन उम्मीदवारों के जरिए जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश की है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भाजपा अपने नारे सबका साथ-सबका विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और उम्मीदवारों का यह चयन उसकी झलक है। उन्होंने कहा कि चाहे संगठनात्मक रचना हो या राज्यसभा के उम्मीदवारों का चयन, कार्यकर्ता हमेशा पार्टी की प्राथमिकता में रहा है।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...