back to top

संचारी रोगों पर भी अंकुश के लिए उठाए जाएं प्रभावी कदम : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण के साथ-साथ बारिश के मौसम में संचारी रोगों का प्रसार रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक में आगामी एक से 31 जुलाई तक संचालित किए जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को संचारी रोग के सम्बन्ध में सतर्क रखा जाए।

योगी ने कहा कि संचारी रोगों को नियंत्रित करने में जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके मद्देनजर सूचना विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करते हुए प्रचार-प्रसार का व्यापक अभियान चलाते हुए लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी जाए। मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग, विकास प्राधिकरणों तथा स्थानीय निकायों को शहरी इलाकों में तथा पंचायतीराज विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का वृहद अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी सरकारी विभागों तथा निजी कार्यालयों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए। फॉगिंग तथा एन्टी लार्वा रसायनों का छिड़काव प्रभावी ढंग से किया जाए। योगी ने कोविड-19 के सबसे ज्यादा असर वाले गौतमबुद्घ नगर तथा गाजियाबाद के साथ ही पूरे मेरठ मण्डल में पूरी सतर्कता तथा सावधानी बरतने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड -19 चिकित्सालयों में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। कोविड-19 अस्पतालों में बेड की संख्या को बढ़ाया जाए। उन्होंने हर जिले में आक्सीजन की सुचारु आपूर्ति एवं उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

योगी ने कोविड-19 जांच क्षमता में लगातार वृद्घि के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग किया जाए। ट्रूनैट मशीनों तथा रैपिड एन्टीजेन जांच मशीनों को पूरी क्षमता से संचालित करते हुए ज्यादा से ज्यादा जांच की जाएं। संक्रमण पर नियंत्रण के लिए निजी चिकित्सालयों में ट्रेूनैट मशीनों के प्रयोग के बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 हेल्प डेस्क की स्थापना के कार्य को तेज गति से जारी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों एवं संस्थाओं में कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित की जाए। निजी चिकित्सालयों को हेल्प डेस्क की स्थापना के लिए प्रेरित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ओपीडी संचालित करने वाले अस्पताल में कोविड-19 हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से स्थापित हों। योगी ने कहा कि सम्पर्क में आने वाले लोगों से संक्रमण होने की सम्भावना रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में तैनात शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विशेष सावधानी बरती जाए। किसी कर्मी के संक्रमित हो जाने की स्थिति में अविलम्ब उसके स्थान पर किसी दूसरे कर्मी की तैनाती की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय से पहले मानसून आने के मद्देनजर बाढ़ नियंत्रण के सम्बन्ध में पूरी सतर्कता बरती जाए। बाढ़ राहत शिविर समय से तैयार कर लिए जाए। टिड्डी दल को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। गौ-आश्रय स्थलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए गौवंश के लिए चारे की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...