back to top

AAP सांसद संजय सिंह के दो सहयोगियों को ईडी ने किया तलब, धन शोधन मामले में होगी पूछताछ  

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह के दो सहयोगियों को पूछताछ के लिए शुक्रवार को तलब किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सिंह के दो सहयोगियों सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी से जांच के दौरान ईडी द्वारा जब्त किए सबूत के बारे में पूछताछ की जाएगी और माना जा रहा है कि उन्हें सिंह के सामने बैठा कर भी सवाल पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि एजेंसी धन शोधन निषेध अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज करेगी।

माना जा रहा है कि मिश्रा शुक्रवार को सुबह ईडी के कार्यालय पहुंचे। दिल्ली की एक अदालत ने सिंह को पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है। एजेंसी का आरोप है कि आरोपी कारोबारी दिनेश अरोड़ा ने राज्यसभा के सदस्य सिंह के आवास पर दो बार में दो करोड़ रुपये नगद दिए थे।

सिंह ने इस दावे को खारिज कर दिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन के एक मामले में बुधवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के घर पर छापा मारा था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

यह खबर पढ़े- मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

महाराष्ट्र : सरपंच के उपचुनाव में दिवंगत सरपंच की पत्नी को करना पड़ा हार का सामना

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को दिवंगत सरपंच की पत्नी को हार...

सपा ने दिया उप्र के लोगों को गाली देने वाली द्रमुक का साथ : प्रधानमंत्री मोदी

हरदोई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के मुद्दे पर, खासकर समाजवादी...

गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, पुलिस अलर्ट पर जारी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल बुधवार सुबह प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों में...