back to top

ईडी ने घर खरीदारों की 175 करोड़ रुपये की संपत्तियां लौटायी, न्यायालय ने तारीफ की

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 200 से अधिक उन घर खरीदारों को 175 करोड़ रुपये के फ्लैट, वाणिज्यिक इकाइयां और भूखंड बहाल किए हैं, जो 12 साल से अधिक समय से अपने सपनों के घर का कब्जा पाने का इंतजार कर रहे थे। एजेंसी ने यह जानकारी दी। यह 354 फ्लैट, 17 वाणिज्यिक इकाइयों और दो भूखंडों की बिना बिक्री वाली सूची राजस्थान के उदयपुर में रॉयल राजविलास (आरआरवी) नामक एक परियोजना से संबंधित है। ईडी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि इस परियोजना का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 175 करोड़ रुपये है।

यह मामला भरत बम नामक एक आरोपी के अलावा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन की जांच से संबंधित है, जिन पर 2011 और 2016 के बीच सिंडिकेट बैंक (अब केनरा बैंक) से 1267.79 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। ईडी ने अप्रैल 2019 में इस मामले में 535 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी, जिसमें उदयपुर एंटरटेनमेंट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड (यूईडब्ल्यूपीएल) नाम की कंपनी की बिना बिकीाअपंजीकृत सूची के रूप में 83.51 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल थी।

बाद में इस जब्ती आदेश के खिलाफ कई याचिकाएं दायर की गर्इं और यूईडब्ल्यूपीएल को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष दिवालियापन प्रक्रिया में शामिल किया गया। फरवरी 2022 में एनसीएलटी, मुंबई ने कंपनी की समाधान योजना को मंजूरी दी और ईडी के अप्रैल 2019 के जब्ती आदेश को रद्द कर दिया। ईडी ने कहा कि उसे एनसीएलटी की सुनवाई में पक्षकार नहीं बनाया गया था। इसके बाद मामला राजस्थान उच्च न्यायालय पहुंचा, जिसने कई सुनवाइयों के बाद कहा कि ईडी को एनसीएलटी की कार्यवाही में शामिल नहीं किया गया था।

इसके तुरंत बाद यूईडब्ल्यूपीएल के नए प्रबंधन ने उच्चतम न्यायालय में राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी। ईडी के अनुसार, उच्चतम न्यायालय ने दोनों पक्षों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निर्दाेष घर खरीदारों के हितों की रक्षा हो, जिन्होंने फ्लैटाभूखंड के लिए पैसे दिए थे, लेकिन लंबी कानूनी प्रक्रिया के कारण कब्जा नहीं पा सके।ईडी ने कहा, घर खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के मद्देनजर ईडी ने समाधान पेशेवर और यूईडब्ल्यूपीएल के नए प्रबंधन से संपर्क किया और उन सभी घर खरीदारों का विवरण मांगा, जिनके दावे एनसीएलटी, मुंबई के समक्ष स्वीकार किए गए थे।

इन विवरणों की जांच के बाद ईडी ने उच्चतम न्यायालय में अनापत्ति प्रमाणपत्र दायर किया ताकि जिन घर खरीदारों के दावे स्वीकृत थे, उन्हें संपत्तियां वापस की जा सकें, केवल कुछ संपत्तियों को छोड़कर। ईडी ने कहा कि यह निर्णय 12 वर्षों से अधिक समय से पीडÞित 213 घर खरीदारों की मुश्किलों को समाप्त करता है, जो अपने जीवनभर की बचत निवेश कर चुके थे।

न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आदेश केवल इस मामले की विशिष्ट परिस्थितियों के आधार पर है, इसे किसी अन्य मामले में नजर के रूप में नहीं लिया जाएगा। उच्चतम न्यायालय ने ईडी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, हम दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं और प्रवर्तन निदेशालय के प्रयासों की सराहना करते हैं, जिन्होंने निर्दाेष घर खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए जब्त संपत्तियों को बहाल करने में अहम भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

लखनऊ कमिश्नरेट में एडीसीपी स्तर पर तबादले, ट्विंकल जैन और नवीन कुमार सिंह के पद बदले

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण...

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की मध्यरात्रि निधन हो गया।...

KIIFB के कामकाज, उधारी और प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा करेगी सुधा पिल्लई समिति

तिरुवनंतपुरम। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधा पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति को केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड (KIIFB) के...

लखनऊ कमिश्नरेट में एडीसीपी स्तर पर तबादले, ट्विंकल जैन और नवीन कुमार सिंह के पद बदले

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण...

एस. जयशंकर ने संरा प्रमुख से पश्चिम एशिया और यूक्रेन सहित वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की

संयुक्त राष्ट्र । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ पश्चिम एशिया, यूक्रेन और सूडान सहित वैश्विक...

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की मध्यरात्रि निधन हो गया।...

KIIFB के कामकाज, उधारी और प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा करेगी सुधा पिल्लई समिति

तिरुवनंतपुरम। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधा पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति को केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड (KIIFB) के...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

आईसीसी ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए विकास कार्यक्रम को मंजूरी दी

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए अपने ‘डेवलपमेंट पाथवे प्रोग्राम’ (विकास कार्यक्रम) को जारी रखने की मंजूरी दे...