back to top

ईडी की छापेमारी आईएमए घोटाले से जुड़ी हुयी नहीं थी : जमीर अहमद खान

बेंगलुरू। कांग्रेस विधायक बी. जेङ जमीर अहमद खान ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की महानगर में उनके नवनिर्मित घर पर छापेमारी का 4000 करोड़ रुपये के आईएमए पोंजी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सुबह में ईडी के अधिकारियों ने छापेमारी के बाद उन्हें कोई नोटिस जारी नहीं किया है लेकिन उनसे कहा है कि जब भी जरूरत पड़े वह एजेंसी के समक्ष पेश हों। खान ने कहा, बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे से आठ बजे के बीच ईडी के अधिकारी आए थे, वे घर के सिलसिले में आए थे, उन्होंने पूछा कि जमीन कब खरीदी गयी, घर कब बना और इसके हिसाब-किताब के बारे में पूछा। मैंने उन्हें पूरी सूचना दे दी है।

 

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि ईडी के अधिकारी निर्माण लागत और अन्य ब्यौरे के बारे में जानना चाहते थे, जिसे उन्होंने उनको उपलब्ध करा दिया और बैंक खाता भी उन्हें दिखाया गया। विधायक ने कहा, संतुष्ट होने के बाद अधिकारी चले गए और कहा कि जब भी वे मुझे बुलाएंगे तो मुझे जाना होगा, मैं जाऊंगा…उन्होंने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया है। हमने आयकर विभाग में सब कुछ घोषित किया हुआ है। ईडी ने मेरे घर पर छापेमारी की और मेरे भाई के घर एवं यात्रा कार्यालय पर भी छापेमारी की। वे कुछ उम्मीद से आए थे लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। खान से जुड़े घरों एवं कार्यालयों पर बृहस्पतिवार की सुबह में एक साथ छापेमारी शुरू हुई थी। खान ने दावा किया कि ईडी की छापेमारी का आईएमए घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। दिल्ली में अधिकारियों ने कहा था कि ईडी ने पूर्व मंत्री आर. रोशन बेग और कांग्रेस के एक विधायक के खिलाफ कई करोड़ रुपये के कथित आईएमए पोंजी घोटाले में धनशोधन की जांच के सिलसिले में छापेमारी की।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...

11 वेदियों पर हुई भव्य आरती, लाखों दीपों से जगमगाया पवन घाट

​लखनऊ। प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर के तत्वावधान में, पवित्र सावन (सावनी) मास एवं आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच...

‘हाय हैंडसम’ में झलका बुढ़ापे के एकाकीपन का दर्द

लखनऊ। रासरंग सांस्कृतिक शैक्षिक समाजिक संस्था की नवीन हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक हाय हैण्डसम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। हास्य नाटक...

700 मुनियों की रक्षा से शुरू हुआ रक्षाबंधन : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान आज पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी...

चंद्रग्रहण और रक्षा बंधन पर 70 साल बाद बन रहा संयोग

लखनऊ। इस बार रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन पर कई अच्छे संयोग बन रहे हैं। रक्षा...

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...