back to top

विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती समेत 29 सेलेब्रिटीज के खिलाफ ईडी की कार्रवाई

हैदराबाद | देश में बढ़ती अवैध ऑनलाइन गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक हाई-प्रोफाइल मामले में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 29 नामचीन हस्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इन हस्तियों में तेलुगु सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और वरिष्ठ कलाकार प्रकाश राज भी शामिल हैं।

इन पर आरोप है कि इन्होंने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहित आम जनता को गुमराह किया, जिससे हजारों लोग आर्थिक नुकसान के शिकार हुए।

ईडी ने इस मामले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की है, जिसकी नींव तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी पर आधारित है। यह मामला उस समय तूल पकड़ गया जब एक बिजनेसमैन फणिन्द्र शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई कि इन नामी चेहरों की ब्रांडिंग के कारण हजारों लोग अवैध ऐप्स के झांसे में आकर अपनी जमा-पूंजी गंवा बैठे।

मामले में सिर्फ फिल्मी सितारे ही नहीं, बल्कि डिजिटल इनफ्लुएंसर्स का नाम भी सामने आया है। FIR में अभिनेत्री निधि अग्रवाल, लक्ष्मी मांचू, प्रणिता सुभाष, श्रीमुखी, और यूट्यूब चैनल ‘लोकल बोई नानी’ से जुड़े कई कंटेंट क्रिएटर्स की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ईडी को आशंका है कि इन ऐप्स के प्रचार की आड़ में बड़े स्तर पर काले धन को वैध बनाने की कोशिश की गई हो सकती है। हालाँकि, भारत में रम्मी जैसे गेम्स को “स्किल-बेस्ड गेम” मानते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वैध करार दिया है, लेकिन जब इनका दुरुपयोग सट्टेबाजी के लिए होता है, तो वह कानून की नजर में आपराधिक हो सकता है।

विवाद में नाम आने के बाद अभिनेता राणा दग्गुबाती ने सफाई देते हुए कहा कि उनका एक गेमिंग ऐप के साथ अनुबंध 2017 में ही समाप्त हो गया था, और उन्होंने प्रमोशन केवल उन्हीं क्षेत्रों में किए थे जहां यह कानूनन वैध था।वहीं अभिनेता प्रकाश राज ने माना कि उन्होंने वर्ष 2016 में ‘जंगली रम्मी’ का प्रचार किया था, लेकिन एक साल के भीतर ही वह करार रद्द कर दिया गया।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच जारी है और सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया है, और यह भी सवाल खड़े कर रहा है कि क्या सेलिब्रिटीज को ब्रांड प्रमोशन के दौरान अधिक जिम्मेदारी बरतनी चाहिए?

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...