back to top

अर्थव्यवस्था टीकाकरण अभियान अच्छा चल रहा है, दुनिया भारत के वी-आकार के सुधार से हैरान : शाह

अहमदाबाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वी-आकार का सुधार दर्ज कर रही है जिसे दुनिया हैरान होकर देख रही है। वी-आकार के सुधार के आशय अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट के बाद तेजी से सुधार से है।

शाह ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान अच्छे तरीके से चल रहा है और एक बार सभी को यह टीका लगने के बाद हम महामारी पर विजय हासिल कर लेंगे। गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल द्वारा यहां शिलज में चार लेन के ओवर-ब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए शाह ने यह बात कही।

शाह ने कहा, कोरोना वायरस महामारी से दुनिया की सभी अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। लेकिन दुनिया भारतीय अर्थव्यवस्था के वी-आकार के सुधार से हैरान है। चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। दूसरी तिमाही में यह गिरावट कम होकर 7.5 प्रतिशत रह गई है। दिसंबर तिमाही में त्योहारी सीजन की वजह से मांग की स्थिति और सुधरी है।

शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले छह साल के दौरान जो बुनियादी ढांचा विकास किया है, वह पूर्ववर्ती सरकारें इससे पिछले 20 साल के दौरान भी नहीं कर पाई थीं। गृह मंत्री ने बुनियादी ढांचा विकास को लेकर मेट्रो लाइन, बुलेट ट्रेन और अन्य परियोजनाओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के बुनियादी ढांचा विकास के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। चाहे वह शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के सभी गांवों तक बिजली पहुंचाई है और सड़क संपर्क उपलब्ध कराया है। प्रत्येक परिवार का कम से कम से कम एक बैंक खाता खोला गया है। उन्होंने कहा, देश में 10 करोड़ परिवारों या 30 करोड़ लोगों के पास अपना घर नहीं है। कम आय वर्ग के लिए जिस तरीके से घरों का निर्माण किया जा रहा है, उससे हमें विश्वास है कि 2022 तक सभी परिवारों का अपना घर होगा।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...