रोजाना खाएं इतने खजूर, कई बिमारियों से मिलेगी निजात, दवाओं की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

हेल्थ न्यूज। Dates Benefits : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। ऐसे में सिजनी फल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आजकल मार्किट में रमजान की वजह से खजूर बिकते खूब दिख रहे हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप खजूर का सेवन कर सकते हैं। खजूर कई बीमारियों में फायदेमंद है। खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खजूर में कैलोरी की मात्रा कुछ ताजे फलों की तुलना में बहुत अधिक होती है। खजूर में फाइबर के साथ-साथ खनिज और विटामिन भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। अगर आप रोजाना 2 खजूर खाते है तो आप कई बीमारियों से दूर रहेंगे। खजूर के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। और दवाओं की जरूरत भी नहीं पड़ती। आइये जानते हैं खजूर खाने से होने वाले फायदे के बारे में –

खजूर खाने के फायदे

  • खजूर में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। सर्दियों में खजूर खाना बहुत फायदेमंद होता है। शरीर को गर्मी प्रदान करने के अलावा यह ऊर्जा भी प्रदान करता है।
  • बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों को मजबूत करने वाली कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होती रहती हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने में खजूर बहुत फायदेमंद साबित होता है। खजूर में मैंगनीज, तांबा और मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करते हैं।
  • खजूर प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है। इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसके अलावा एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है। रोज सुबह खाली पेट खजूर खाने से एसिडिटी से राहत मिलती है।
  • खजूर खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर और उच्च रक्तचाप कम होता है। इसके साथ ही खजूर में मैग्नीशियम भी काफी मात्रा में होता है। इसमें सूजनरोधी गुण भी होते हैं, जिससे यह गठिया से पीड़ित लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है।
  • गठिया के रोगियों के लिए भी खजूर बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसे रोजाना खाने से गठिया का दर्द कम हो सकता है।
  • डॉक्टर कम हीमोग्लोबिन वाले लोगों को अपने आहार में खजूर शामिल करने की सलाह देते हैं। यह रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाकर ऊर्जा स्तर को भी बढ़ाता है।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में मिला पुलिसकर्मी का शव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक कांस्टेबल कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में...

भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना मेरी जिम्मेदारी, दिल्ली में बोले रक्षामंत्री

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने...

तेजस की बड़ी उपलब्धि: 7,492 करोड़ रुपये के बीएसएनएल प्रोजेक्ट के लिए दूरसंचार गियर की आपूर्ति पूरी

नयी दिल्ली। टाटा समूह की दूरसंचार उपकरण कंपनी तेजस नेटवर्क्स ने अगस्त, 2023 में दिए गए सौदे के तहत 4जी और 5जी सेवाओं के...

Latest Articles