back to top

संजय गांधी पीजीआई में ई-ओपीडी सेवा शुरू

लखनऊ। राजधानी के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) में सोमवार से ई-ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। अब मरीज घर बैठे कंप्यूटर या स्मार्ट फोन के जरिए वीडियो एवं ऑडियो कॉल से परामर्श ले सकेंगे। संजय गांधी पीजीआई के निदेशक डॉ. आर के धीमान ने बताया कि आज सोमवार से शुरू ई-ओपीडी सेवा अभी पहले चरण में सुबह चार घंटे के लिए शुरू की गई है। एक सप्ताह बाद इस ई ओपीडी सेवा को दोपहर बाद के लिए भी शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पीजीआई ने अभी 26 बीमारियों के लिए ई-ओपीडी की सेवा शुरू की है जिसमें गैस्ट्रोइन्ट्रोलॉजी, आप्थैल्मोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, सर्जिकल गैस्ट्रोइन्ट्रोलॉजी, पीडियाट्रिक गैस्ट्रोइन्ट्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेडिकल जेनेटिक्स, रेडियोथेरेपी, पेन एंड पैलेटिव मेडिसिन, आर्थाेपेडिक और ट्रॉमा सर्जरी, इन्डोक्राइन मेडिसिन, इन्डोक्राइन सर्जरी, हीमेटोलॉजी, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरोसिक एंड वस्कुलर सर्जरी, पल्मनरी मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, इम्मयूनोलॉजी, रेडियोडायगनोसिस, न्यूक्लियर मेडिसिन, नियो नेटोलॉजी, मेटरनल एंड रिप्रोडेक्टिव हेल्थ और जनरल हास्पिटल संबंधित समस्याओं के चिकित्सक अपना परामर्श देंगे।

डॉ. धीमान ने बताया कि हर विभाग के लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं। मरीज को बीमारी के हिसाब से उस विभाग के दिए नंबर पर संपर्क करना होगा। हर बीमारी के लिए दो से तीन विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होंगे। यह सेवा सोमवार से शनिवार तक सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि जल्द ही दोपहर बाद भी यह सेवा शुरू होगी। पीजीआई ने ई-ओपीडी सेवा के लिए विभागवार 26 लैंडलाइन नंबर जारी किए हैं। इनके बारे में जानकारी एसजीपीजीआई के वेबपोर्टल (http://www.sgpgims.in/pgi/patientServices.jsf) से प्राप्त की जा सकती है ।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...