back to top

मुंबई में मूसलधार बारिश से सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज बंद, यातायात प्रभावित,24 घंटे में 200 मिमी से अधिक हुई बारिश, विक्रोली में सर्वाधिक

मुंबई । मुंबई में मंगलवार को हुई मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। निचले इलाकों में जलभराव, सड़क और रेल यातायात पर असर तथा सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों की बंदी ने हालात बिगाड़ दिए।

नगर निगम (बीएमसी) ने लगातार बारिश और भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तर बंद रखने की घोषणा की। निजी कंपनियों से भी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति देने की अपील की गई।

दादर इलाके, नवी मुंबई में भारी बारिश के बाद जलभराव वाली सड़क से गुजरते यात्री।

मुंबई के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई, जिसमें पूर्वी उपनगरों के विक्रोली में सर्वाधिक 255.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे की अवधि में सांताक्रूज वेधशाला ने 238.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि कोलाबा वेधशाला ने 110.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मंगलवार को बारिश के बाद जलभराव वाली सड़क से गुजरते यात्री।

सांताक्रूज वेधशाला में पश्चिमी उपनगरों और कोलाबा वेधशाल में दक्षिण मुंबई की मौसम से जुड़ी जानकारी जुटाई जाती है। आईएमडी ने बताया कि विक्रोली में सबसे अधिक 255.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद भायखला में 241 मिलीमीटर, जुहू में 221.5 मिलीमीटर और बांद्रा में 211 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शहर के महालक्ष्मी इलाके में तुलनात्मक रूप से कम 72.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

बारिश और चेतावनी के चलते मुंबई व आसपास के जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कोकण क्षेत्र—पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के सभी वरिष्ठ महाविद्यालयों में अवकाश घोषित किया।

बीएमसी कार्यकर्ता मुंबई में बारिश के बीच जलभराव वाली सड़क पर एक बैरिकेड के पास खड़े हैं।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...