back to top

आपसी रंजिश के चलते दो लोगों की घर में घुसकर हत्या , एक आरोपी गिरफ्तार 

संभल। यूपी के संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार तड़के आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। बाद में घायल ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक, जुनावई थाना क्षेत्र के लांवर गांव में हमलावरों ने घर में सो रहे उमेश (35) और प्रताप (60) को गोली मार दी गई, जिससे प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमेश घायल हो गया।

गुनावत के अनुसार, उमेश को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि मामले में प्रताप के परिजनों ने रंजिश की बात कहते हुए इसी गांव के जयपाल सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

गुनावत के मुताबिक, इस मामले में जयपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रताप का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह खबर भी पढ़े— आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स, वीकेंड में कमाए इतने करोड़

RELATED ARTICLES

UP ने फार्मर आईडी बनाने में दक्षता का लोहा मनवाया, केंद्र ने 20 मई तक बढ़ाई समय सीमा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर कृषि के क्षेत्र में अपनी प्रशासनिक कुशलता और तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

मिशन 2027: यूपी पुलिस में 1 लाख नई भर्तियों का ऐलान, सीएम योगी ने बांटे 936 नियुक्ति पत्र

न कोई सिफारिश, न कोई पैसा", केवल योग्यता और आरक्षण के नियमों के आधार पर ही चयन सुनिश्चित किया गया है : सीएम योगी...

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

सनराइजर्स की कड़ी चुनौती से पार पाकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा MI

मुंबई । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो उसे शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के...

मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन सावे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

लंदन। दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक सबास्टियन सावे ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले स्वयं ही डोपिंग...

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

तिरुपति । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियों के साथ...

UP ने फार्मर आईडी बनाने में दक्षता का लोहा मनवाया, केंद्र ने 20 मई तक बढ़ाई समय सीमा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर कृषि के क्षेत्र में अपनी प्रशासनिक कुशलता और तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सरकार सिक्किम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: PM मोदी

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार न केवल अपनी एक्ट ईस्ट नीति के प्रति प्रतिबद्ध है, बल्कि पूर्वोत्तर के...

दो दिवसीय दौरे पर यूपी आएंगे पीएम मोदी, काशी को देंगे ₹6,350 करोड़ की सौगात

बुधवार को मोदी हरदोई जाएंगे, जहां वह गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे। लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उत्तर...