back to top

पारिवारिक कलह के चलते व्यक्ति ने पत्नी और खुद पर तेल डाल कर आग लगाई, मौत

नोएडा (उप्र)। नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर परिवारिक क्लेश के चलते पत्नी और खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर बुधवार को आग लगा ली। उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं पत्नी और बीच बचाव करने आई उसकी सास की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहना वाला मोहनदास (45) हाजीपुर गांव में सुखबीर के मकान में किराए पर रहता था। उसका उसकी पत्नी लक्ष्मी (36) के साथ विवाद था और गौतमबुद्ध नगर की पारिवारिक अदालत में उनका मामला चल रहा था।
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह किसी बात को लेकर लक्ष्मी तथा मोहन के बीच झगड़ा हो गया। मोहन ने अपनी पत्नी तथा अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इसी बीच बीच- बचाव करने आई पत्नी की मां किरण (65) भी आग की चपेट में आ गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लक्ष्मी, मोहनदास तथा किरण को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उपचार के लिए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया की उपचार के दौरान मोहन दास की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और सास की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...