back to top

नशे में धुत पिता-पुत्र ने युवक को होटल की पहली मंजिल से नीचे फेंका

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में नशे में धुत पिता और पुत्र ने एक युवक को पांच सितारा एक होटल की पहली मंजिल से कथित तौर पर नीचे फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, इज्जतनगर थाना क्षेत्र में स्थित होटल रेडिसन में आरोपी कपडा व्यापारी और उसके बेटे ने व्यापारी सुरक्षा फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं केमिकल सप्लाई कारोबारी संजय अग्रवाल के बेटे सार्थक (27) को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि घटना में सार्थक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके मुंह व सीने पर गंभीर चोटें आईं हैं। सार्थक का एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।

इज्जतनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयशंकर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रविवार को आरोपी रिदिम अरोड़ा व उसके पिता सतीश अरोड़ा के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट और धमकी की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अधिकारी ने बताया कि पूरा घटनाक्रम होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...