back to top

‘ड्रीम गर्ल’ के लिए एकमात्र विकल्प थे आयुष्मान खुराना

मुंबई: निर्देशक राज शांडिल्य का कहना है कि उनके निर्देशन वाली पहली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के लिए आयुष्मान खुराना उनका पहला और एकमात्र विकल्प थे। शांडिल्य ने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार खुराना कहानी सुनकर इस फिल्म में काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गए। निर्देशक ने पीटीआई-भाषा से कहा, लिखते समय हमने ‘ड्रीम गर्ल’ के लिए उनके (आयुष्मान) बारे में ही सोचा था। जब मैंने आयुष्मान को कहानी सुनने के लिए संदेश भेजा तो तब ‘बधाई हो’ और ‘अंधाधुन रिलीज’ नहीं हुई थीं। उन्होंने कहानी सुनी और काम करने के लिए तुरंत हामी भर दी। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कपिल शर्मा के साथ काम कर चुके शांडिल्य ने कहा कि वह हमेशा मनोरंजक फिल्म बनाने के बारे में सोचते थे।

 

उन्होंने कहा कि वह दबाव का सामना कर रहे हैं क्योंकि निर्देशक के रूप में यह उनकी पहली फिल्म है। उनका ध्यान लोगों का मनोरंजन करने पर है। शांडिल्य ने कहा कि आयुष्मान हास्य विधा में माहिर हैं और वह अपने काम को पूरी लगन से अंजाम देते हैं। आयुष्मान इस फिल्म में ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं जो महिलाओं की आवाज निकाल सकता है और रामलीला में महिला चरित्रों की भूमिका निभाता है। उसे एक वयस्क हॉटलाइन में नौकरी मिल जाती है। चीजें तब गड़बड़ हो जाती हैं जब ग्राहक (महिला और पुरुष) मनमोहक आवाज के धनी इस व्यक्ति से मिलना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

शाहरुख खान के मन्नत में घुसा 8 फुट लंबा सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

मुंबई। मुंबई के बांद्रा स्थित बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के आलीशान बंगले ‘मन्नत’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में करीब 8...

‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट

मुंबई। मुंबई में हुई ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की म्यूज़िक लॉन्च के दौरान रॉकिंग स्टार यश ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ...

‘आरक्षण का विरोध करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’: रामदास आठवले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि जो लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग...

अमरावती के जिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: वेंटिलेटर फटा, 3 मासूमों की जान गई

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में...

चंदा चोरी की खबर देने वाले पत्रकार के खिलाफ रोडरेज का मामला, उच्चतम न्यायालय का रुख किया

नयी दिल्ली।अयोध्या के राम मंदिर में चंदे के प्रबंधन में अनियमितताओं को उजागर करने वाले एक पत्रकार ने गाजियाबाद पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कथित...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार, तीन मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके...

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 77744 पर खुला, रुपये में भी 7 पैसे की तेजी

मुंबई । सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक तथा इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयर में लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...