back to top

मालिनी अवस्थी को डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल अवॉर्ड

लखनऊ। बृहस्पतिवार को सूर्या आडिटोरियम सदर बाजार कैंटोमेंट में अवध फेस्टिवल आयोजित किया गया। इस दौरान कई भूतियों को सम्मानित किया गया और रंगारंग कार्यक्रम भी हुए।

मुख्य अतिथि मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ले.जनरल आईएस घूमन ने मालिनी अवस्थी व सोनू निगम को नौशाद सम्मान दिया। जबकि, बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास गुप्ता ने प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी को डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल अवॉर्ड के साथ चेक भी प्रदान किया। सेंट्रल कमांड की तरफ से सभी कलाकारोें को स्मारिका प्रदान की गई।

बता दें कि मालिनी अवस्थी को हाल ही में पद्मश्री सम्मान भी मिला है। ले. जनरल घूमन एवं उनकी पत्नी गिन्नी घूमन ने सभी अतिथियों-बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास गुप्ता, डॉ. अनीस अंसारी और समीर शेख को गुलदस्ता व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सोनू निगम के पिता अमर निगम भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि मैं बेहद गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रही हूं कि आज मुझे संगीत के बड़े नौशाद सम्मान से सम्मानित किया गया। मैं अपने प्रत्येक कार्यक्रम के दौरान महान संगीतकार नौशाद को याद करती हूं। मैं बचपन से ही उनकी प्रशंसक रही हूं। मेरा कार्यक्रम उनके गीत के बगैर पूरा नहीं होता है। वहीं, इस अवसर पर सोनू निगम ने कहा कि नौशाद जी मेरे पिता के दोस्त रहे हैं।

आज उनके नाम का जो सम्मान मिला है, उसे पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैंने बचपन से ही नौशाद जी को देखा है और उनका संगीत सुना है। वह कला और संगीत के बड़े हस्ताक्षर हैं। अब मैं उनके नाम से इस सम्मान को ग्रहण कर अपने आपको खुशनसीब महसूस कर रहा हूं। अवध फेस्टिवल के संयोजक जफर नबी ने कहा कि आज सेना के अधिकारियों और जवानों के बीच इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना एक गौरवान्वित किया जाने वाला अनुभव रहा है। कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा है।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

गोरखपुर में सरयू नदी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के गोला इलाके में रविवार को सरयू नदी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने यह...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- यूपी विधानसभा के अगले चुनाव में सपा को शत-प्रतिशत सीट जीतनी हैं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत सीट जीतने का...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...