back to top

यूपी में दो करोड़ को डबल डोज

लखनऊ। कोविड नियंत्रण की शानदार रणनीति के लिए सराहे जा रहे उत्तर प्रदेश में कोविड टीकाकरण दिनों-दिन तेज होता जा रहा है। प्रदेश के दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। प्रदेश में मंगलवार तक पहली डोज 8,51,14,937 और दूसरी डोज 2,01,01,555 लगायी गयी हैं और अब तक कुल 10,52,16,492 डोज दी जा चुकी है। इस महीने में अब तक लगभग सवा तीन करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीके की दूसरी डोज के लिए पात्र लोगों का टीकाकरण समय से करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि दूसरी खुराक के लिए पात्र लोगों से संवाद बनाकर यथाशीघ्र उन्हें टीकाकवर दिया जाये। प्रदेश में कोरोना महामारी काबू में है। एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में हुई दो लाख 294 सैंपल की टेस्टिंग में आठ नये मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि एक की मौत हो गयी। राजधानी लखनऊ में भी सिर्फ दो संक्रमित मिले। 68 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 33 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं है।

इसी अवधि में प्रदेश में 23 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 159 रह गयी है, जबकि 16 लाख 86 हजार 749 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, औरैया, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, चन्दौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, जालौन, लखीमपुर-खीरी, महोबा, मैनपुरी, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। अब तक सात करोड़ 83 लाख 43 हजार 284 सैंपल की कोविड जांच की जा चुकी है। औसतन हर दिन ढाई लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहें हैं, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम और रिकवरी दर 98.8 फीसदी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...