back to top

चीन, कनाडा और मेक्सिको से आयात पर लगाएंगे शुल्क, डोनाल्ड ट्रम्प बड़ा कदम

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका में अवैध प्रवासियों और मादक पदार्थों के प्रवाह को रोकने के लिए कनाडा और मेक्सिको से आने वाले सभी उत्पादों पर 25 प्रतिशत और चीन की वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे। ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर जानकारी दी कि वह 20 जनवरी को पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले इन तीन देशों पर शुल्क लगाने वाले कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे।

उन्होंने कहा, जैसा कि सभी जानते हैं, हजारों लोग मेक्सिको तथा कनाडा से होकर आ रहे हैं और अपने साथ कई अपराध तथा मादक पदार्थ ला रहे हैं। अभी मेक्सिको से आ रहा हजारों लोगों का कारवां हमारी वर्तमान खुली सीमा से होकर आता है। ट्रंप ने कहा, 20 जनवरी को अपने कई पहले कार्यकारी आदेशों में से एक के रूप में, मैं मेक्सिको और कनाडा से अमेरिका में आने वाले सभी उत्पादों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करूंगा …।

उन्होंने कहा, यह शुल्क तब तक लागू रहेगा जब तक मादक पदार्थ खासकर फेंटानिल और सभी अवैध विदेशी हमारे देश में यह सब करना बंद नहीं कर देते। मेक्सिको और कनाडा दोनों के पास लंबे समय से जारी इस समस्या को आसानी से हल करने का पूर्ण अधिकार तथा शक्ति है। ट्रंप ने कहा, हम मांग करते हैं कि वे इस शक्ति का इस्तेमाल करें और जब तक वे ऐसा नहीं करते, तब तक उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसके अलावा नव-निर्वाचित राष्ट्रपति ने चीन पर अमेरिका में मादक पदार्थों के प्रवाह को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, मैंने चीन के साथ भारी मात्रा में मादक पदार्थों खासकर फेंटानिल को अमेरिका में भेजे जाने के बारे में कई बार बातचीत की है, लेकिन कोई हल नहीं निकला। ट्रंप ने आरोप लगाया, चीन के प्रतिनिधियों ने मुझसे कहा था कि वे ऐसा करते पकड़े गए किसी भी मादक पदार्थ तस्कर के लिए अधिकतम सजा, मृत्युदंड का प्रावधान करेंगे लेकिन दुर्भाज्ञवश उन्होंने कभी इसका पालन नहीं किया और मादक पदार्थ हमारे देश में खासकर मेक्सिको के जरिये व्यापक स्तर पर यहां आते रहे।

उन्होंने कहा, जब तक वे ऐसा करना बंद नहीं करते, हम अमेरिका में आने वाले उनके सभी उत्पादों पर किसी भी अतिरिक्त शुल्क के अतिरिक्त 10 प्रतिशत शुल्क लगाते रहेंगे। ट्रंप ने कहा कि इस संबंध में कार्यकारी आदेश पर उनके राष्ट्रपति पद संभालने के पहले दिन, 20 जनवरी 2025 को हस्ताक्षर किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

केंद्र ने लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर रोक लगाने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली। जी5 ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ने उससे अनुरोध किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई...

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और श्रद्धा से भरे व्रतों...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

462वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय, चन्द्रावल,...

प्राकृतिक तत्वों का समावेश अत्यंत सराहनीय है : राजीव रावत

बुलबुल के सुरों में रंगों की उड़ान टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक समापन, प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया।लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट शाखा...

एप्रोच एंटरटेनमेंट ने शुरू किया सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स

इंटेंसिव और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगालखनऊ। एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी ने सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स की शुरूआत की...

विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन

सम्मेलन का उद्देश्य समाज में ब्राह्मण गौरव को स्थापित करनालखनऊ। विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन बोध संस्थान गोमती नगर में किया गया। जिसमें प्रमुख...

महिलाएं अपने रिश्तों व अधिकारों को पाने के लिए जासूसी एजेंसियों का सहारा लें : तान्या पुरी

डिटेक्टिव डायरीज जासूसी के पीछे का कानून का आयोजन आज होटल क्लार्क अवध में लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ ने एक दिलचस्प सेशन, डिटेक्टिव डायरीज जासूसी...