back to top

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए महान नेता और बेहद सख्त व्यक्ति बताया

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा करते हुए उन्हें महान नेता और बेहद सख्त व्यक्ति बताया है। एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि मोदी दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं और 1.5 अरब लोगों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले भारत अमेरिका से काफी अधिक लाभ उठाता था, लेकिन अब दोनों देशों के बीच व्यापार निष्पक्ष तरीके से हो रहा है।

ट्रंप ने समाचार वेबसाइट ‘एक्सियोस’ के साथ एक साक्षात्कार में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और मोदी को प्रभाव, ताकत तथा नतीजे देने की क्षमता के लिहाज से अपने दो सबसे पसंदीदा महान नेता बताया।

ट्रंप से पूछा गया कि ताकत, प्रभाव और नतीजे देने की क्षमता के आधार पर उनके दो सबसे पसंदीदा नेता कौन हैं, तो उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि मोदी बहुत अच्छे हैं। भारत के कुछ बहुत अच्छे आंकड़े सामने आए हैं। वह युद्ध से दूर रहते हैं, जो समझदारी भरा कदम है। वह 1.5 अरब लोगों का नेतृत्व करते हैं। भारत वास्तव में सबसे बड़ा देश है और मोदी एक महान नेता हैं।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ बड़े पैमाने पर व्यापार करता है लेकिन पहले भारत ”हमसे अनुचित लाभ उठाता था।” उन्होंने कहा, ”हम उनके साथ बहुत व्यापार करते हैं लेकिन अब व्यापार निष्पक्ष तरीके से होता है। पहले वे वास्तव में हमसे बहुत अधिक लाभ उठाते थे। मैं इसके लिए उन्हें दोष नहीं देता। हमारे यहां ऐसे नासमझ नेता थे, जिन्होंने ऐसा होने दिया लेकिन हम अब भी काफी व्यापार करते हैं।

ट्रंप ने कहा, वे इससे बहुत खुश नहीं हैं क्योंकि पहले उन्हें कहीं अधिक फायदा होता था।” अमेरिका के राष्ट्रपति ने शी को भी ऊंचे कद और आत्मविश्वास वाला नेता बताया। ट्रंप ने कहा, अगर इन दोनों में से किसी पर फिल्म बनाई जाए तो उनकी भूमिका निभाने के लिए हॉलीवुड में कोई उपयुक्त अभिनेता नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा, मोदी का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग है। उनका बहुत सम्मान किया जाता है। मैं असली मोदी को जानता हूं। वह बेहद सख्त व्यक्ति हैं। मुझे उनके व्यक्तित्व के कुछ ऐसे पहलुओं का पता चला, जिन्हें मैं पहले अच्छी तरह नहीं जानता था। ट्रंप और मोदी ने बुधवार को फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के पिछले एक साल से तनावपूर्ण रहे संबंधों को सुधारने के प्रयास के तहत यह बैठक की। ट्रंप ने कहा कि वह कई वर्षों से भारत को देख रहे हैं और उन्होंने वहां नेताओं को अक्सर बदलते देखा है।

उन्होंने कहा, ”कोई छह महीने तक पद पर रहता था तो कोई एक साल तक। फिर अचानक प्रधानमंत्री मोदी आए और वह 12 साल से अधिक समय से वहां हैं। उनकी स्थिति बहुत मजबूत है। वह बहुत शांत और संतुलित ढंग से काम करते हैं लेकिन फिर भी वह शांत व्यक्ति नहीं हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान और बेहद सख्त नेता बताते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की। ट्रंप ने कहा कि पहले भारत अमेरिका से अधिक लाभ उठाता था, लेकिन अब दोनों देशों के बीच व्यापार निष्पक्ष तरीके से हो रहा है।

RELATED ARTICLES

23वीं किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 4352.40 करोड़ रुपये

यूपी के 2.17 करोड़ किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि,प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि जारी करेंगे लखनऊ। मोदी-योगी सरकार अन्नदाता...

डालीबाग के फ्लैटों को नोटिस देने के विवाद में हटाए गए जेई

लखनऊ। मुख्तार अंसारी से जुड़ी जमीन पर बने फ्लैटों को नोटिस जारी करने के मामले में सिंचाई विभाग ने कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर...

राष्ट्रपति ट्रंप ने नए ‘एयर फोर्स वन’ विमान का अनावरण किया, कतर से मिला था उपहार

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए सिरे से तैयार किए गए ‘एयर फोर्स वन’ विमान का अनावरण किया जिसे अगले महीने की...

23वीं किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 4352.40 करोड़ रुपये

यूपी के 2.17 करोड़ किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि,प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि जारी करेंगे लखनऊ। मोदी-योगी सरकार अन्नदाता...

डालीबाग के फ्लैटों को नोटिस देने के विवाद में हटाए गए जेई

लखनऊ। मुख्तार अंसारी से जुड़ी जमीन पर बने फ्लैटों को नोटिस जारी करने के मामले में सिंचाई विभाग ने कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर...

सीएम योगी ने रामायण वैक्स म्यूजियम व जोनल कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

40 वर्ष पहले अयोध्या में दर्शन का सौभाग्य मिला, यहां का हाल देखकर दिल को ठेस पहुंची थी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी...

राष्ट्रपति ट्रंप ने नए ‘एयर फोर्स वन’ विमान का अनावरण किया, कतर से मिला था उपहार

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए सिरे से तैयार किए गए ‘एयर फोर्स वन’ विमान का अनावरण किया जिसे अगले महीने की...

दिल्ली पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा- पिछले डेढ साल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 30 शिशुओं को बेचा गया

नयी दिल्ली। बच्चों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ी दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि पिछले डेढ़ साल में...

‘अंगूरदाना आम’ स्वाद में दशहरी को दे रहा टक्कर

लखनऊ। अंगूर तो आपने खूब खाए होंगे लेकिन अंगूर के आकार का आम क्या देखा है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि इस...