back to top

पत्नी पर शक के आधार से बच्चे की डीएनए जांच नहीं कराई जा सकती : बॉम्बे हाई कोर्ट

मुंबई । बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि कोई पुरुष अपनी पत्नी पर व्यभिचार (विवाहेत्तर संबंध) का संदेह करता है, यह आधार नहीं बन सकता कि उनके नाबालिग बच्चे की डीएनए जांच कर यह पता लगाया जाए कि वह उसका जैविक पिता है या नहीं नाबालिग लड़के की डीएनए जांच का निर्देश देने वाले एक पारिवारिक अदालत के आदेश को रद्द करते हुए न्यायमूर्ति आर एम जोशी ने कहा कि ऐसी आनुवंशिक जांच केवल आसाधारण मामलों में ही करायी जाती है।

एक जुलाई को दिए अपने आदेश में न्यायमूर्ति जोशी ने कहा कि केवल इसलिए कि कोई पुरुष व्यभिचार के आधार पर तलाक का दावा कर रहा है, यह अपने आप में ऐसा विशिष्ट मामला नहीं बनता जिसमें डीएनए जांच का आदेश दिया जाए। इस आदेश की प्रति बुधवार को उपलब्ध हुई। उच्च न्यायालय ने कहा कि यह सवाल उठता है कि क्या यह मामला डीएनए जांच का आदेश देने के लिए कोई विशिष्ट मामला है? इसका स्पष्ट उत्तर होगा – बिल्कुल नहीं।

अदालत ने कहा कि यदि पत्नी पर व्यभिचार का आरोप लगाया गया है, तो उस आरोप को साबित करने के लिए किसी अन्य साक्ष्य का सहारा लिया जा सकता है, न कि बच्चे को जैविक पिता का निर्धारण करने के लिए डीएनए जांच कराने के लिए मजबूर किया जाए। यह आदेश उस याचिका पर पारित किया गया है जिसे एक व्यक्ति की अलग रह रही पत्नी और उनके 12 वर्षीय बेटे ने दायर किया था। उन्होंने फरवरी 2020 में पारिवारिक अदालत द्वारा पारित उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें बच्चे को जैविक पिता का निर्धारण करने के लिए डीएनए जांच से गुजरने को कहा गया था।

उच्च न्यायालय ने कहा कि पारिवारिक अदालत ने ऐसा आदेश पारित कर गलती की थी और उसने उस आदेश को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति जोशी ने अपने आदेश में कहा कि बच्चे के सर्वाेत्तम हित को ध्यान में रखना पारिवारिक न्यायालय के लिए पूर्णत: अनिवार्य था। उच्चतम न्यायालय के एक आदेश का हवाला देते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि किसी को भी, विशेषकर किसी नाबालिग बच्चे को बलपूर्वक रक्त परीक्षण के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता, खासकर जब वह हमति देने या इनकार करने का निर्णय लेने में सक्षम भी नहीं है। उच्च न्यायालय ने कहा कि जब माता-पिता आपस में लड़ रहे होते हैं, तो अक्सर बच्चा उस लड़ाई में एक मोहरा बन जाता है।

ऐसे में अदालतों को नाबालिग बच्चे के अधिकारों के संरक्षक की भूमिका निभानी चाहिए। इस व्यक्ति ने व्यभिचार के आधार पर अपने पत्नी से तलाक मांगा है।याचिका के अनुसार, दोनों की 2011 में शादी हुई थी और जनवरी 2013 में जब वे अलग हुए तो महिला तीन महीने की गर्भवती थी। व्यक्ति ने अपनी अलग रह रही पत्नी पर व्यभिचार के अपने आरोप को साबित करने के लिए बच्चे की डीएनए जांच कराने की मांग की थी। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि व्यक्ति ने अपनी तलाक याचिका में अपनी पत्नी के व्याभिचारी होने के बारे में आरोप लगाए हैं, लेकिन उसने कभी यह दावा नहीं किया कि वह बच्चे का पिता नहीं है।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...