back to top

द्र्रमुक और कांग्रेस के नेता महिलाओं का अपमान करते रहते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

मदुरै (तमिलनाडु)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को द्रमुक और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके नेता महिलाओं का अपमान करते रहते हैं। साथ ही उन्होंने रेखांकित किया कि राजग की योजनाओं का लक्ष्य महिलाओं का सशक्तिकरण है। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने लोगों से छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में सहयोगी पार्टी अन्नाद्रमुक समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिवगंत मुख्यमंत्री दिवंगत एम जी रामचंद्रन का समावेशी विकास एवं समृद्ध समाज का दृष्टिकोण हमें प्रेरित करता है।

द्रमुक और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि उनके पास बात करने के लिए कोई एजेंडा नहीं है और आरोप लगाया कि साथ चुनाव लड़ रहीं दोनो पार्टियां लोगों की सुरक्षा और मान-सम्मान तक की गारंटी नहीं देंगी और उनके शासन में कानून व्यवस्था बिगड़ जाएगी। उन्होंने परोक्ष रूप से द्रमुक के प्रथम परिवार में दो भाइयों एम के स्टालिन और एम के अलागिरी के बीच विवाद का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इससे पूर्व पार्टी ने पारिवारिक मुद्दों के चलते शांतिप्रिय मदुरै को माफिया के गढ़ में बदलने का प्रयास किया।

मोदी ने स्थानीय देवी मीनाक्षी अम्मन और उनके लोकप्रिय नामों कन्नागी, रानी मंगम्मल और वेलु नाचियार का उल्लेख करते हुए कहा कि मदुरै नारी शक्ति के सशक्तिकरण की सीख देता है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना समेत राजग की कई योजनाएं महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा, द्रमुक और कांग्रेस इन मूल्यों को नहीं समझते। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि उनके नेता महिलाओं का बार-बार अपमान करते हैं।

द्रमुक नेता ए राजा इससे पहले एक चुनावी रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की मां के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर विवाद में घिर चुके हैं, जिसकी काफी आलोचना हुई। सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को 48 घंटे के लिए राजा के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी और उनकी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से उनका नाम हटा दिया।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...