back to top

द्रमुक और कांग्रेस महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रहे : योगी आदित्यनाथ

कोयंबटूर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस और द्रमुक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं। हाल ही में द्रमुक सांसद ए राजा समेत कुछ नेताओं द्वारा की गर्इं कथित अभद्र टिप्पणियों का हवाला देते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि इससे साबित होता है कि यदि ये पार्टियां सत्ता में आती हैं तो महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी।

कोयंबटूर दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी वनती श्रीनिवासन के लिए चुनाव प्रचार करने के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि तमिलनाडु को औद्योगिक और आर्थिक रूप से विकसित करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमेशा से विजन रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा-अन्नाद्रमुक सत्ता में आती है तो राज्य को विकास के लिए और धन दिया जाएगा।

आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा नीत सरकार ने कोयंबटूर शहर को रक्षा गलियारा बनाने के लिए चिह्नित किया है जहां रक्षा क्षेत्र से जुड़े उपकरणों का उत्पादन किया जाएगा जिससे लोगों को बड़े स्तर पर रोजगार मिलेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के लोगों को राम मंदिर के निर्माण के लिए 120 करोड़ रुपये देने के लिए भी धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...