back to top

पौष माह संक्रान्ति पर्व पर सजा दीवान

लखनऊ। शनिवार को पौष माह संक्रान्ति पर्व एवं गुरमति समागम पर विशेष दीवान ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरू नानक देव जी नाका हिण्डोला,लखनऊ में विशेष दीवान सजाया गया।
इस अवसर पर शाम का विशेष दीवान 6 बजे रहिरास साहिब के पाठ से प्रारम्भ हुआ जो रात्रि 9:30 बजे तक चला जिसमें रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह जी ने अपनी मधुर वाणी में शबद कीर्तन-पोखि तुखारू न विआपइी कंठि मिलिया हरि नाहु।। मन बेधिआ चरनारबिंद दरसनि लगड़ा साहु।। गायन एवं नाम सिमरन द्वारा संगत को निहाल किया तत्पश्चात मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सुखदेव सिंह जी ने ईश्वरीय गुणों एवं पौष माह संक्रान्ति पर्व की महत्ता का वर्णन करते हुए कहा कि इस माह में गुरू जी उपदेश देते हैं कि जो मनुष्य हर वक्त प्रभु भक्ति में लीन रहते हैं और प्रभु को पाने की आशा रखते हैं, ऐसे जिज्ञासु मनुष्यों पर किसी भी ऋतु एवं मोह माया का कोई प्रभाव नहीं पड़ता, वह प्रभु भक्ति को अपने जीवन का आधार बना लेते हैं जिस प्रकार मछली पानी से बिछुड़ कर तड़पती है और प्राण त्याग देती है क्योंकि उसके जीवन का आधार पानी है वह अपने आधार को छोड़कर जिन्दा नहीं रह सकती है। इसी प्रकार ईश्वर के प्यारे अपने जीवन का आधार प्रभु भक्ति बना लेते हैं। ऐसे सच्चे भक्तों के अवगुणों को अनदेखा कर प्रभु अपने में समा लेते हैं। ऐसे महापुरूषों के दर्शन बहुत मुश्किल से हो पाते हैं। सिमरन साधना परिवार के बच्चों ने भी शब्द कीर्तन धुर की बाणी आयी तिन सगली चिन्त मिटायी।। शबद कीर्तन गायन कर समूह संगतों को निहाल किया। कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह मीत ने किया। दीवान की समाप्ति के पश्चात लखनऊ गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष स. राजेन्द्र सिंह बग्गा जी ने आयी साध संगतों को पौष माह संक्रान्ति पर्व की बधाई दी। महामंत्री हरमिन्दर सिंह टीटू एवं कुलदीप सिंह सलूजा की देखरेख में दशमेश सेवा सोसाइटी के सदस्यों द्वारा गुरू का लंगर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहीदी पर्व के अवसर पर आज शाम विशेष दीवान सजाए गए। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ गुरमीत सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम मे विशेष रूप से श्री दरबार साहिब अमृतसर से भाई गुरदेव सिंह कोहड़का, भाई दविंदर सिंह एवं ज्ञानी हरमिंदर सिंह मुख्य कथा वाचक मंजी साहब अमृतसर ने शबद कीर्तन एवं कथा द्वारा संगतो को निहाल किया। मुख्य कार्यक्रम कल 17 दिसंबर प्रात: 4:00 बजे से 4:00 बजे तक व सायं 7:00 बजे से 11:30 बजे तक होगा। यूथ खालसा एसोसिएशन के संयोजन में प्रात: 5:30 बजे नाका गुरुद्वारा से चलकर प्रभात फेरी गुरुद्वारा यहियागंज पहुंचेगी। गुलशन जौहर ने बताया कि गुरु साहिब की शहीदी के वक्त प्रात: 11 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के ऊपर फूलों की वर्षा होगी।

शहीदी दिवस आज
हिंद की चादर साहिब श्री गुरुदेव पाठक जी महाराज का शहीदी दिवस दिनांक 17 दिसंबर 2023 को शाम 6:30 बजे से 9:30 बजे तक गुरुद्वारा साहिब में बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया जाएगा समाप्ति के उपरान्त संगत में गुरु का लंगर विपरीत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शहर के गुरुद्वारों में गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। निआसरों के आसरे, निमानियों के मान, नितानियों के तान, निआसरों के आसरे सिखों के तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज का...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव

भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में आज गुरूवार को शहर भर से आए भक्तों...

मई में पड़ेंगे बुद्ध पूर्णिमा, गंगा दशहरा व वट सावित्री जैसे व्रत -त्यौहार

शास्त्रों में भी इन तिथियों को बहुत पुण्यकारी माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का पांचवां महीना शुरू होने वाला है। इस माह में कई...

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

शहर के गुरुद्वारों में गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। निआसरों के आसरे, निमानियों के मान, नितानियों के तान, निआसरों के आसरे सिखों के तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज का...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

साहित्य समागम में तीन साहित्यकारों की कृतियों का लोकार्पण

तीन रचनाओं को सस्वर सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। साहित्यिक संस्था 'अमृतायन' के तत्वावधान में आज यू.पी. प्रेस क्लब के सभागार में...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव

भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में आज गुरूवार को शहर भर से आए भक्तों...