back to top

जिलाधिकारी ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

लखनऊ। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सील किये हुएं हॉटस्पॉट क्षेत्रों मे करायी गयी व्यस्थाओ कर हकीकत जानने के लिए बुधवार को डीएम ने थाना कैसरबाग स्थित हॉटस्पॉट नजरबाग तथा फूलबाग और थाना चौक स्थित हाता संगी बेग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति आरडी पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

मौके पर फल और सब्जियो की डिलीवरी घर-घर जाकर होती पाई गयी। जिलाधिकारी ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए तय किये गये प्रोटोकॉल के अनुसार सैनीटाइजेशन और मोपिंग के बारे में पूछा इस पर नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि नजर बाग व फूलबाग के क्षेत्र में कुल 800 मकानों को एवं हाता संगी बेग के क्षेत्र के 564 मकानों को नगर निगम द्वारा सैनीटाइज किया जा चुका है।

उन्होने बताया कि जिन मकानो, भवनो आदि को सैनीटाइज किया गया है उन सब पर कोडिंग अंकित की जा चुकी है। ताकि पहचान की जा सके। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सील किये गये क्षेत्र की गलियो, सभी सार्वजनिक स्थलों और ऐसी जगहों जहॉ पूर्व में लेगों का आवागमन रहा हो, को विशेष तौर पर सैनीटाइज कर दिया जाए ताकि संक्रमण की भावना को समाप्त किया जा सके।

डीएम ने कहा कि सभी हॉटस्पॉट के एक किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र को सैनीटाइज करना सुनिश्चित किया जाए। यहॉ पर जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से जिला प्रशासन द्वारा की गयी व्यस्थाओंके बारे मे भी पूछा। क्षेत्रवासियो द्वारा की गयी व्यवस्थओ की सराहना की । जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया की उनके द्वारा कोरोना संक्रमण से लड़ने में पूरा सहयोग दिया जायेगा और लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन करा जायेगा। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा सभी लोग घरो मे रहें। बिल्कुल भी बाहर न रहे लोगो को आवश्यक वस्तुएं, राशन, दावाईयां सब्जी आदि आवश्यकता अनुसार उपलब्ध करायी जा रही है।

स्थानीय लोगो ने बताया कि प्रात: 6 बजे से दूध की आपूर्ति शुरू हो जाती है और प्रात: 8 से 12 बजे तक सब्जी, फल आदि की आपूर्ति आवश्यकता अनुसार हॉटस्पॉट क्षेत्र की हर गली तक वाहन के माध्यम से प्रशासन द्वारा वाहन के माध्यम से करायी जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि हर क्षेत्र के लिए चार पहिया वाहन लगाये गये है जिनके माध्यम से सुबह दूध, सब्जी व फल की आपूर्ति एवं शाम 4 से 7 बजे तक राशन आटा, दाल व चावल आदि की आपूर्ति करायी जाती है। उन्होने कहा कि इसके अतिरिक्त कोई असुविधा हो तो आपदा राहत कंट्रोल रुम नम्बर 2610144, 2622627, 2629219 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...