back to top

प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट पर जिला प्रशासन ने जाहिर की नाराजगी

लखनऊ। आगरा जिला प्रशासन ने 48 घंटों के दौरान जिले में कोविड-19 के 28 मरीजों की कथित तौर पर मौत होने संबंधी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे भ्रामक बताया और 24 घंटे के अंदर इसे वापस लेने को कहा है। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने सोमवार को प्रियंका को ई-मेल के जरिए भेजे गए पत्र में कहा है कि कांग्रेस महासचिव का यह दावा बेबुनियाद और भ्रामक है। हालांकि, प्रियंका अपने रुख पर कायम हैं।

जिलाधिकारी ने पत्र में कहा है, ‘ट्विटर पर डाली गई पोस्ट प्रथम दृष्टया भ्रम की स्थिति पैदा करती है। इससे यह संदेश गया है कि आगरा में 48 घंटे में कोरोना से संक्रमित 28 मरीजों की मृत्यु हुई है। यह सूचना असत्य और निराधार है।’ उन्होंने कहा कि इस समय पूरे भारत के लोग कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लड़ रहे हैं और यह पोस्ट कोरोना योद्घाओं तथा जन सामान्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के साथ-साथ भय का वातावरण भी उत्पन्न करती है।

दरअसल सोमवार को प्रियंका के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किए गए एक पोस्ट में कहा गया था कि, ‘आगरा में 48 घंटे में भर्ती हुए 28 कोविड-19 मरीजों की मृत्यु हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार के लिए यह कितनी शर्म की बात है कि इसी मॉडल का झूठा प्रचार करके सच दबाने की कोशिश की गई। सरकार की नो टेस्ट-नो कोरोना की नीति पर सवाल उठे थे लेकिन सरकार ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। अगर उत्तर प्रदेश सरकार सच दबाकर कोविड-19 के मामले में इसी तरह लगातार लापरवाही करती रही तो यह बहुत घातक होने वाला है।’

जिलाधिकारी ने कहा है कि गांधी इस भ्रामक और झूठी खबर का 24 घंटे के अंदर खंडन करना सुनिश्चित करें ताकि कोविड-19 के समय में सभी नागरिकों और किसी भी पद पर कार्यरत कर्मी को स्थिति की सही जानकारी मिल सके और इस महामारी से बचाव में लगे हुए कर्मियों के मनोबल को ठेस न पहुंचे।

हालांकि प्रियंका ने अपने रुख पर कायम रहते हुए मंगलवार को ट्वीट किया कि आगरा में कोरोना से होने वाली मृत्यु की दर दिल्ली और मुंबई से भी ज्यादा है। यहां कोरोना से मौत की दर 6.8ञ् है। यहां कोरोना से जान गंवाने वाले 79 मरीजों में से कुल 35% यानी 28 लोगों की मौत अस्पताल में भर्ती होने के 48 घंटे के अंदर हुई है।

उन्होंने कहा ‘आगरा मॉडल का झूठ फैला कर इन विषम परिस्थितियों में धकेलने के जिम्मेदार कौन लोग हैं? मुख्यमंत्री को 48 घंटे के अंदर जनता को इसका स्पष्टीकरण देना चाहिए और कोरोना से संक्रमित लोगों की स्थिति और संख्या में की जा रही हेरा-फेरी पर जवाबदेही तय की जानी चाहिए।’ उन्होंने अपने इस दावे के समर्थन में एक अखबार की कटिंग और शासन का एक कथित पत्र भी पोस्ट के साथ टैग किया है।

RELATED ARTICLES

वरुण धवन और नोरा फतेही ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरे

नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे...

जंतर-मंतर के आस-पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय जंतर मंतर के आस पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।कॉकरोच...

जंतर-मंतर पर छात्रों का उबाल… NEET पेपर लीक से आगे बढ़ी बहस, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

देशभर से पहुंचे छात्र, सीबीएसई मूल्यांकन, सीयूईटी देरी और सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के अंतर पर जताई नाराजगी; संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज के बाद और...

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, दीपके बोले-प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा

सरकार के साथ लंबी बातचीत के बाद सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और एपेक्स बॉडी ऑफ लेह-लद्दाख के वरिष्ठ नेताओं...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...