back to top

दिशा पाटनी ने बताया अपनी फिटनेस का राज

मुंबई। एक्ट्रेस दिशा पाटनी के फिटनेस के चर्चे खूब होते हैं। एक्ट्रेस सिर्फ एक अच्छी अदाकारा या डांसर नहीं हैं, बल्कि उनकी फिटनेस भी लाजवाब है जो दूसरों को भी प्रेरित करती है। दिशा सोशल मीडिया पर अपनी वर्कऑउट वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। उनकी मेहनत और लगन देख हर कोई इंप्रेस हो जाता है। इस समय सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिशा पाटनी डेडलिफ्ट कर रही हैं। अब कहने को तो ये एक्सरसाइज ही काफी मुश्किल है, लेकिन जितने वजन के साथ दिशा इसे कर रही हैं उसे देख फैंस हैरान रह गए हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दिशा लिखती हैं- ये स्ट्रेंथ ट्रेनिंग है, और आप देख सकते हैं कि मैं बिल्कुल टूट गई हूं। वैसे दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव हो गई हैं।

https://www.instagram.com/p/Byg9kC7g7Hb/?utm_source=ig_embed

कुछ दिन पहले उन्होंने खुद को ब्लैक लाइव मैटर कैंपेन के साथ जोड़ा था। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए संदेश दिया था कि सभी रंग सुंदर होते हैं। लेकिन दिशा पाटनी का वो अंदाज लोगों को ज्यादा रास नहीं आया और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। दरअसल क्योंकि दिशा ने पहले कई फेयरनेस क्रीम के एड किए थे, ऐसे में अब उनका इस कैंपेन के साथ जु़ड़ना कई लोगों को अजीब लगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी ने पिछली बार फिल्म मलंग में काम किया था। फिल्म में उनके काम को सभी ने पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बढ़िया कमाई की थी। मलंग में आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर ने भी अहम रोल निभाया था।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...