back to top

पता ही नहीं चला कि बेटा कब आतंकवाद की राह पर चल पड़ा : आतंकवादी के पिता

लखनऊ। दिल्ली में शनिवार को आईएसआईएस के कथित आतंकवादी अबू यूसुफ़ उर्फ मुस्तकीम की गिरफ्तारी से स्तब्ध उसके पिता ने कहा कि उन्हें कभी यह नहीं लगा कि उनका बेटा दहशतगर्दी की राह पर चल पड़ा है। मुस्तकीम के पिता कफील अहमद ने रविवार को एक टीवी चैनल से कहा कि उनका बेटा बीमार रहता था और उन्हें कभी एहसास तक नहीं हुआ कि वह आतंकवाद की राह पर चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मुस्तकीम शुक्रवार को राठ जाने के लिए अपने घर से निकला था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला, शनिवार को मालूम हुआ कि दिल्ली में उसकी गिरफ्तारी हुई है। यह पूछे जाने पर कि पुलिस बता रही है कि यूसुफ ने यहां कहीं बारूद इकट्ठा किया था और पास के कब्रिस्तान में जाकर बम की टेस्टिंग करता था, कफील ने कहा, वह बाग में तो जाता ही नहीं था। हम लोग ईद-बकरीद बाग के कब्रिस्तान में जाकर फातिहा करते हैं। हो सकता है वह कभी एकाध बार चला गया हो लेकिन हमने बारूद के बारे में तो कुछ सुना ही नहीं।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मालूम होता कि मुस्तकीम बारूद इकट्ठा कर रहा है तो वह उसे अपने घर में कतई ना रहने देते। इस सवाल पर क्या उन्हें मालूम है कि उनके घर से विस्फोटक बरामद हुआ है, कफील ने कहा, हमें कुछ नहीं पता। रात में जब पुलिस आई है और उसने सामान ढूंढकर निकाला तब हमें पता लगा कि यह क्या चीज है। हमें कुछ नहीं पता कि यह सब बरामदगी कहां से हुई। कफील ने कहा कि जो कुछ हुआ उन्हें उसका बेहद अफसोस है।

उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि मुस्तकीम बहुत अच्छा लड़का है। वह बहुत कायदे से बातचीत करता है। किसी से कोई झगड़ा बवाल नहीं करता है। गौरतलब है कि बलरामपुर जिले के बढय़ा भकसाई गांव के निवासी मुस्तकीम उर्फ अबू यूसुफ को दिल्ली पुलिस ने धौलाकुआं इलाके में शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस का कहना है कि यूसुफ आईएसआईएस का आतंकवादी है और उसके पास से आईईडी विस्फोटक बरामद किए गए हैं। प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते की एक टीम शनिवार को मुस्तकीम के गांव पहुंची थी और कई लोगों से पूछताछ की थी। मुस्तकीम करीब आठ साल पहले मुंबई में प्लास्टर ऑफ पेरिस का काम करता था लेकिन चोट लग जाने के बाद वह अपने गांव चला आया और उसने करीब चार साल पहले हाशिम पारा बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान खोली थी।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...