back to top

आईपीएल स्थगित होने पर भी धोनी को एक आखिरी मौका मिलेगा : बनर्जी

कोलकाता। कोविड 19 के चलते आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की बहु प्रतीक्षित वापसी फिलहाल होती नहीं दिख रही लेकिन उनके बचपन के कोच केशव रंजन बनर्जी को उम्मीद है कि वह भारत की टी20 विश्व कप टीम में जगह बना लेंगे। आईपीएल 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण 15 अप्रैल तक स्थगित हो गया और 21 दिवसीय देशव्यापी बंद के बीच इसके टलने के पूरे आसार हैं।

धोनी पिछले साल जुलाई में विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से क्रिकेट से दूर है। बनर्जी ने रांची से प्रेस ट्रस्ट से कहा, मौजूदा हालात में आईपीएल होता नहीं दिख रहा। हमें बीसीसीआई के फैसले का इंतजार करना होगा। धोनी की स्थिति कठिन है लेकिन मेरी छठी इंद्री कहती है कि उसे टी20 विश्व कप खेलने का मौका मिलेगा जो उसका आखिरी विश्व कप होगा।

उन्होंने कहा, उसके चेन्नई से लौटने के बाद मैने उससे बात की और मैं उसके माता पिता से लगातार संपर्क में हूं। वह फिटनेस ट्रेनिंग कर रहा है और पूरी तरह से फिट है। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पहले कहा था कि आईपीएल से धोनी के भविष्य का फैसला होगा। आईपीएल के टलने के आसार के बीच सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों ने दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान की वापसी पर सवाल उठाए थे।

बनर्जी ने कहा, यह सही है कि उसने पिछले साल जुलाई से कोई टूर्नामेंट नहीं खेला लेकिन उसके पास 538 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है और उसे सामंजस्य बिठाने में समय नहीं लगेगा। उन्होंने कहा, रांची में सब कुछ बंद है लेकिन वह अपने घर पर फिटनेस ट्रेनिंग कर रहा है। उसके पास जिम, बैडमिंटन कोर्ट और रनिंग कोरिडोर सब है।

RELATED ARTICLES

पूर्व IPS अधिकारी को सजा के फैसले पर SC ने रोक लगाई, धोनी की अवमानना याचिका पर सुनवाई

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याचिका पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी...

गम्भीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स का मेंटर पद दिया इस्तीफा, अब केकेआर में संभालेंगे कमान

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गम्भीर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटर (मार्गदर्शक)...

रोहित शर्मा ने छक्का जड़कर पूरा किया दस हजार वनडे रन

कोलंबो। रोहित शर्मा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले भारत के छठे और दुनिया के 15वें बल्लेबाज बन गए हैं। भारतीय कप्तान...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...