back to top

गम्भीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स का मेंटर पद दिया इस्तीफा, अब केकेआर में संभालेंगे कमान

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गम्भीर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटर (मार्गदर्शक) पद से इस्तीफा दे दिया है और अब वह इसी पद पर अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़ गये हैं। केकेआर ने गंभीर की कप्तानी में ही 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था।

गम्भीर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बुधवार को डाली गयी पोस्ट में कहा, मैं लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ अपने शानदार सफर के अंत की घोषणा करता हूं। मैं सभी खिलाड़ियों , प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ और हर उस व्यक्ति का बेहद शुक्रगुजार हूं जिसने इस सफर को यादगार बनाया। वर्ष 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स से बतौर मार्गदर्शक जुड़े गम्भीर ने एक अन्य पोस्ट में अब कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ने का भी ऐलान किया। केकेआर ने अपने आधिकारिक हैंडल पर इसकी पुष्टि की है।

केकेआर ने एक्स पर लिखा, घर में आपका स्वागत है, मेंटर गौतम गम्भीर। टीम ने अपने आधिकारिक वेब पेज पर की गयी पोस्ट में कहा, केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने आज (बुधवार, 22 नवंबर) घोषणा की कि गौतम गम्भीर केकेआर में मेंटर के रूप में लौटेंगे और मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ मिलकर काम करेंगे। वर्ष 2011-17 तक गम्भीर का केकेआर के साथ पिछला जुड़ाव ऐतिहासिक था। इस दौरान टीम ने दो बार खिताब जीता, पांच बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया और 2014 में चैंपियंस लीग टी20 के फाइनल में पहुंची।

गम्भीर ने एक्स पर एलएसजी को अपने विदाई संदेश में कहा, मैं संजीव गोयनका को उनके प्रेरणादायक नेतृत्व और मेरे सभी लक्ष्यों को हासिल करने में बेहतरीन सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि यह टीम भविष्य में आश्चर्यजनक परिणाम देगी और लखनऊ सुपरजायंट्स के हर एक प्रशंसक को गौरवान्वित करेगी। एसजी ब्रिगेड को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

गम्भीर वर्ष 2012 से 2014 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रह चुके हैं और उनकी अगुवाई में केकेआर ने 2012 और 2014 में दो बार आईपीएल का खिताब जीता था। केकेआर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर गम्भीर ने कोलकाता की फ्रेंचाइजी में वापसी पर एक अन्य संदेश में कहा, मैं भावुक व्यक्ति नहीं हूं और बहुत सी चीजें मुझे प्रभावित नहीं करतीं मगर यह अलग है। मैं वहीं पर वापस आ गया हूं जहां से सब शुरू हुआ था। अब मैं एक बार फिर की बैंगनी और सुनहरे रंग की जर्सी पहनने के बारे में सोच रहा हूं तो मेरा गला रुंधा है और दिल में आग है। मैं न केवल केकेआर में वापस आ रहा हूं बल्कि मैं सिटी ऑफ जॉय में वापस आ रहा हूं। मैं वापस आ गया हूं। मैं भूखा हूं। मैं 23वें नंबर का खिलाड़ी हूं। आमी केकेआर।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...