back to top

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) को खाद्य एवं रसद से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

सरकार के निदेर्शानुसार एसईओसी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और विशेषज्ञों की एक विशेष टीम तैनात की गई है। यह टीम प्रदेश में खाद्यान्न, एलपीजी गैस, पेट्रोलियम उत्पादों सहित अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखेगी। इन अधिकारियों की तैनाती फिलहाल अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के तहत तैनात अधिकारी प्रतिदिन आपातकालीन परिचालन केंद्र में उपस्थित रहकर राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त सूचनाओं की समीक्षा करेंगे।

इसके आधार पर खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुओं के भंडारण, परिवहन तथा वितरण की स्थिति का आकलन किया जाएगा। यदि कहीं आपूर्ति में कमी या बाधा की संभावना दिखाई देती है तो संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। राज्य सरकार ने जिलों के प्रशासन को भी इस मामले में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को कहा गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से राशन वितरण की व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित होती रहे। इसके साथ ही बाजार में जमाखोरी, कालाबाजारी और मुनाफाखोरी जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में एलपीजी, खाद्यान्न, ईंधन और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए प्रशासनिक तंत्र को पूरी तरह सक्रिय और सजग बनाए रखने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसलिए आम जनता को किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। सरकार लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पर्वतीय और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों तक भी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित की जाए। इसके लिए परिवहन व्यवस्था, भंडारण क्षमता और वितरण तंत्र को और अधिक सुदृढृ बनाने पर जोर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

फिल्म डुग डुग सिनेमाघरों में 8 मई को होगी रिलीज, ट्रेलर लॉन्च

मुंबई। फिल्म ‘डुग डुग’ सिनेमाघरों में 8 मई 2026 को रिलीज होगी। ऋत्विक प्रतीक निर्देशित फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।...

सेंसर ने मामूली बदलावों से पास की रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’

मुंबई। रितेश देशमुख जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म...

देश में एफडीआई 2025-26 में 90 अरब डॉलर के पार रहने की उम्मीद: डीपीआईआईटी सचिव

नयी दिल्ली। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कुल प्रत्यक्ष विदेशी...

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

शहर के गुरुद्वारों में गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। निआसरों के आसरे, निमानियों के मान, नितानियों के तान, निआसरों के आसरे सिखों के तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज का...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

साहित्य समागम में तीन साहित्यकारों की कृतियों का लोकार्पण

तीन रचनाओं को सस्वर सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। साहित्यिक संस्था 'अमृतायन' के तत्वावधान में आज यू.पी. प्रेस क्लब के सभागार में...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव

भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में आज गुरूवार को शहर भर से आए भक्तों...