back to top

विकसित भारत, आत्मनिर्भरता की भावना से भरा हुआ है देश, 2024 में भी गति बनाए रखनी है: पीएम मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश विकसित भारत और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है तथा इस भावना एवं गति को 2024 में भी बनाए रखना है। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 108वीं कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर दिया और फिट इंडिया के लिए कई अनूठे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

प्रसारण के दौरान ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद और अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी अच्छी सेहत का राज क्या है। मोदी ने कहा, आज भारत का कोना-कोना, आत्मविश्वास से भरा हुआ है। देश विकसित भारत और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। 2024 में भी हमें इसी भावना और गति को बनाए रखना है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत का नवोन्मेष का केंद्र बनना इस बात का प्रतीक है कि देश अब रुकने वाला नहीं है। मोदी ने कहा, जो देश नवोन्मेष को महत्व नहीं देता, उसका विकास रुक जाता है। भारत का नवोन्मेष का केंद्र बनना इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं। 2015 में हम वैश्विक नवोन्मेष सूचकांक में 81वें स्थान पर थे। आज हम 40वें स्थान पर हैं।

प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता सहित साल 2023 में विभिन्न क्षेत्रों में देश को हासिल हुई उपलब्धियों का उल्लेख किया और देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। दीपावली पर हुए रिकार्ड कारोबार का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि आज हर भारतीय वोकल फॉर लोकल के मंत्र को महत्व दे रहा है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत के बल पर भारत ने इस वर्ष कई विशेष उपलब्धियां हासिल कीं जिनमें चंद्रयान-3 की सफलता और नारी शक्ति वंदन विधेयक का संसद से पारित होना शामिल है।

मोदी ने फिल्म आरआरआर के गीत नाटू-नाटू और लघु वृत्तचित्र द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर मिलने का जिक्र किया और कहा कि दुनिया ने इनके जरिए भारत की रचनात्मकता को देखा और पर्यावरण के साथ जुड़ाव को समझा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत विकसित होगा तो इसका सबसे अधिक लाभ युवाओं को होगा तथा यह तब और ज्यादा होगा जब वे स्वस्थ रहेंगे। मोदी ने हाल में संपन्न काशी-तमिल संगमम का उल्लेख किया और कहा कि इस आयोजन के दौरान उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरण भाषिणी का पहली बार उपयोग किया।

उन्होंने बताया कि इसकी सहायता से उनके भाषण को उसी समय तमिलनाडु के लोग तमिल भाषा में सुन पा रहे थे। मोदी ने कहा, वह दिन दूर नहीं जब किसी एक भाषा में संबोधन हुआ करेगा और जनता तत्क्षण उस भाषण को अपनी भाषा में सुन सकेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की उपलब्धि हर भारतवासी की उपलब्धि है और उन्हें पंच-प्रणों का ध्यान रखते हुए भारत के विकास के लिए निरंतर जुटे रहना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम से बढ़कर कोई मंत्र नहीं है तथा इसी मंत्र पर चलते हुए देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...