back to top

उच्च चिकित्सा संस्थान विकसित करें 1 हजार कोविड बेड की सुविधा : योगी

  • आइसोलेशन बेड को आईसीयू में बदलने का तत्परता से किया जाये काम
  • सीएम ने किया केजीएमयू में 320 बेड के कोविड अस्पताल का लोकार्पण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि कोरोना संक्रमण से प्रभावित हर व्यक्ति को बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केजीएमयू, एसजीपीजीआई और डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा एल-3 श्रेणी के 01 हजार कोविड बेड की सुविधा विकसित की जानी चाहिए। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए पूरा सहयोग एवं संसाधन उपलब्ध कराया जायेगा।

उन्होंने कहा कि आइसोलेशन बेड को आईसीयू बेड में बदलने के लिए तत्परता से काम किया जाये। मुख्यमंत्री ने यहां किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में 320 बेड के लेवल-3 कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि इस कोविड चिकित्सालय से राजधानी लखनऊ सहित पूरा प्रदेश लाभान्वित होगा।

उन्होंने कहा कि केजीएमयू में पहले से चल रहे डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के साथ ही, इस अस्पताल को भी पूरी क्षमता से कार्यशील रखा जाये। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केजीएमयू, एसजीपीजीआई और डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा प्रदेश में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए वर्चुअल आईसीयू संचालित किया जाना चाहिए।

एसजीपीजीआई लखनऊ द्वारा इस तरह की व्यवस्था का संचालन किया भी जा रहा है। आईसीएमआर द्वारा केजीएमयू को क्वालिटी के संबंध में जिम्मेदारी दी गई है, जिसे इस संस्थान द्वारा बखूबी निभाया गया है। योगी ने कहा कि पिछले 15 दिनों में प्रदेश में लोकार्पित किये गये एल-3 डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों की श्रंखला का यह चौथा अस्पताल है। इसके पहले नोएडा, गोंडा और गोरखपुर में 300-300 बेड के डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों का लोकार्पण किया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी कोरोना वॉरियर्स द्वारा अभिनन्दनीय कार्य किया जा रहा है। इसे लगातार और बेहतर बनाए जाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे फील्ड में जाकर एल-3 श्रेणी के कोविड अस्पतालों का उद्घाटन कर रहे हैं, जिससे चिकित्सकों सहित सभी कोरोना वॉरियर्स कोविड-19 से बचाव के जरूरी उपाय और सावधानियां बरतते हुए चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड का पहला मामला सामने आने पर, यहां पर इलाज की सुविधा नहीं थी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...